जो बीस साल में नहीं हुआ, मुख्यमंत्री ने चन्द दिनों में कर दिया..अब मिलकर करेंगे विकास..स्वास्थ्य मंत्री का एलान ..नौकरी में स्थानीय को प्राथमिकता..

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—- जो बीस साल मे नहीं हुआ..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चन्द दिनों में कर दिखाया। गौरेला पेन्ड्रा मरवाही के नाम जिला का गठन किया। अब इसके विकास की बारी है। हम सब मिलकर जीपीएम को सुन्दर और विकसित जिला बनाएंगे। यदि सबकुछ सरकार ही कर लेती तो हम आपके बीच नहीं आते। हम नए जिले के सम्पूर्ण विकास के लिए आशीर्वाद लेने आए हैं। यह बातें प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने गौरेला ब्लाक के लालपुर गांव में आयोजित चुनावी आमसभा को संबोधन  के दौरान कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मरवाही विधानसभा क्षेत्र की जनता की मांग का सम्मान करते हुए  चन्द दिनों में ही नया जिला बनाया। जबकि जिला बनाए जाने की मांग पुरानी है। अब हम इसे मिलकर विकसित जिला बनाएंगे।

              मंच से सिंहदेव ने कहा कि सिर्फ लकीर खीचने और घोषणा करने से जिला बन सकता है। लेकिन इसका विकास मिलकर ही संभव है। इसलिए हम आपके पास विकास का प्रारूप लेकर आए हैं। नए जिले का विकास  यहां की जनता को करना है। उनके अनुरूप ही विकास की गति को तेज करना है। विकास की गति बिना आशीर्वाद के संभव नही है।

                          स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यहां के बच्चे ,बूढे और नौजवान विकास के भूखे हैं। हम आपसे वादा करते हैं कि विकास होगा। लेकिन विकास को गति देने कांग्रेस प्रत्याशी का हाथ मजबूत करना होगा। इसके बाद ही वह क्षेत्र की जरूरतों को रायपुर में रखेगा। और तेजी से फिर मरवाही क्षेत्र का विकास होगा।

          टीएस सिंहदेव ने कहा कि नया जिला है…नई आधारभूत संरचनाओं का विकास होगा। नए कार्यालय खुलेंगे। कर्मचारियों की भर्ती होगी। नए काम आएंगे। जिले के अनुरूप निर्माण कार्य होगा। उन्होने कहा कि हम जिले में जिले के बेरोजगारों को ही नौकरी देने का प्रावधान लाएंगे। ताकि स्थानीय लोगों को नौकरी में प्राथमिकता मिले। क्योंकि पिछले 20 साल से मरवाही के साथ अन्याय हुआ है। उसकी खानापूर्ती किया जा सके। टीएस बाबा ने कहा कि बाहरी लोगों को नए जिले में नई भर्तियों पर कुछ समय के बैरियर लगाएंगे।

                                सिंहदेव ने कहा जब जिला नया बनता है तो स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार होता है। चुनाव का समय है। ऐसे समय में घोषणा नही की जाती है। बावजूद इसके बताना चाहता हूं कि जिला मुख्यालय में हमेशा 100 बिस्तर का ही अस्पताल होता है। आप समझदार हैं..मेरी बातों का अर्थ भी समझ गए होंगे।

               टीएस बाबा ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री को लक्ष्य दिया है कि किसानों युवाओं और बेरोजगारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करना है। हम लगातार यही काम कर रहे हैं। मरवाही को जिला बनाना इसमें से एक है। हम जो कहते हैं..उसे कर दिखाते हैं। सरकार बनते ही हमने 2500 की दर से किसानों से धान खरीदा। इसका अर्थ यह नहीं कि हम हमेशा 2500 की दर से ही धान खरीदेंगे। कीमते बढ़ सकती हैं। जल्द किसान न्याय योजना के तहत धान की अन्तर राशि की तीसरी किश्त 1 नवम्बर को मिल जाएगी। कोरोना काल के चलते यह राशि देने में देरी हुई है। दूसरी बात हमें केन्द्र सरकार राशि  रोक रोक कर दे रही है। लेकिन हम यह राशि मिलते ही किसानों के बांट रहे हैं।

            सिंहदेव ने दुहराया कि अब किसानों को धानखरीदी के समय राशि का भुगतान जल्द और एक साथ करेंगे।

                  सिंहदेव ने कहा कि हमें सिर्फ तीन साल के लिए आपसे रिश्ता नहीं जोड़ना है। रिश्ता लम्बे समय तक बनाकर रखना है। दो साल गुजर गए हैं। तीन साल बाकी रह गया है। इन तीन सालों में जिले का विकास तेजी से करना है। इसके लिए कांग्रेस प्रत्य़ाशी को जीतना बहुत जरूरी है। क्योंकि सत्तादल का विधायक ही क्षेत्र के विकास को गति दे सकता है। तीन साल बाद जब वह दुबारा आपके बीच में आएगा उससे हिसाब मांगना भी आपका काम है।

             आमसभा को राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम भी संबोधित किया। मंच पर इस दौरान
 युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र कोको पाढ़ी विधायक बृहस्पति सिंह, अनिता योगेन्द्र शर्मा
ममता चंद्राकर, छन्नी साहू के अलावा लालपुर सेक्टर प्रभारी रविंद्र सिंह, युवा कांग्रेस ज़िला प्रभारी  लक्ष्मीनाथ साहू,युवा कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष अमन शर्मा मौजूद थे।

Share This Article
close