सवाल भारत जोड़ो पदयात्रा क्यों..अरविन्द ने बताया..1925 में बोया गया बीज..भाईचारा के तार को किया खण्ड खण्ड

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम के निर्देश पर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा की तर्ज पर प्रदेश में भी जहां तहां जिला और ब्लाक स्तर पर कांग्रेस नेता लगातार पदयात्रा कर रहे हैं। इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2 की अध्यक्ष अरविंद शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेसियों ने वार्ड क्रमांक 38 तात्या टोपे नगर,दयालबंद, भारत जोड़ो पदयात्रा निकालकर लोगों के बीच भाईचारा और एकता का संदेश दिया। पदयात्रा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद शुक्ला समेत निगम पार्षद, एमआईसी सदस्य सुनीता गोयल,पूर्व पार्षद जुगल गोयल,समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने शिरकत किया। घर घर पहुंचकर ना केवल लोगों को जागरूक किया। बल्कि महंगाई और नोटबंदी को लेकर चर्चा कर केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि सवाल उठना वाजिब है कि आखिर भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत क्या है। शुक्ला ने बताया किआज देश में प्यार,भाईचारा का स्थान नफरत ने ले लिया है। नफलत की यह बीज 1925 से बोया गया…आज धीरे धीरे  वह बीच पेड़ में बदल गाय है। देश के अंदर विखंडनकारी शक्तियां समाज की एकता ,अखंडता को तार तार कर रही है। भाई चारा सौहाद्र की जगह अविश्वास,नफरत की भावनाओं कब्जा कर लिया है। देश के अंदर भाईचारा ,अपनापन कायम रहे, इसलिए राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर को एक सूत्र में बांधने भारत जोड़ो यात्रा पर हैं।

अरविंद ने कहा की प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल प्रदेश में सभी जाति,वर्ग, समुदाय को साथ लेकर चल रहे है। मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की चर्चा पूरे देश में है। नरवा घुरवा गरवा बारी आज प्रदेश की सीमाओं के बाहर देश के अन्य राज्यों में ेचर्चा का विषय है।
 
              अरविवन्द ने बताया कि पदयात्रा के दौरान सभी कार्यकर्ता घर घर पहुंचकर दस्तक दे रहे हैं। देश की स्थिति से परिचित करवा रहे हैं। इस दौरान लोग बढ़ती महंगाई को लेकर आक्रोश भी जारिर कर रहे है।
 
                 ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पदयात्रा का आभार प्रदर्शन वार्ड के पूर्व पार्षद जुगल गोयल ने किया। पदयात्रा की शुरुआत पूर्व पार्षद जुगल गोयल के निवास से प्रारंभ होकर शहर के तमाम चौक चौराहों से निकली।पदयात्रा में प्रमुख रूप से  एमआईसी सदस्य सुनीता गोयल, पूर्व पार्षद जुगल गोयल,गणेश रजक,एल्डरमैन यतीश गोयल,राजू खटीक,शमशेर केटी,आशीष गोयल,सुदेश दुबे साथी,रिंकू छाबड़ा, नवीन गोयल, काजू महराज,शिव शंकर कश्यप,रतन भानु,झाडूराम,किशोर गोरे,राहुल सिंह, अरुण जोशी, आर्यन गोरख,गौरव बोले,बाबुल गोयल,अजय यादव,मोनू बोले,अंकित सोनकर,सत्यम गोले,दीपक मौर्य,कैलाश सोनकर,किशन,शुभम बोले, अस्मित घोरे,प्रवीण गोयल,गोपाल सिंह,प्रियांश गोयल,तिलक बोले, खड़सु बोले, रिशू तिवारी, शिवम बोले,यश गोरख,अश्विन टोप्पो,मयंक बोले, इमरोज़ खान,मजहर खान समेत अन्य लोगों ने शिरकत किया।
close