पत्नी को आत्महत्या के लिए किया मजबूर..आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार..रंग ढंग बदलकर किया गुमराह

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—तोरवा पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी पति को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने से पहले आरोपी ने पुलिस से बचने रंग ढंग बदलकर जमकर गुमराह किया। बावजूद इसके आरोपी को धर दबोचा गया है। आरोपी बलौदा बाजार का रहने वाला है। 
                   पुलिस के अनुसार जानकारी मिली कि संतोषी मंदिर निवासी देवांशी कश्यप ने फांसी पर झूलकर आत्महत्या की है। जानकारी मिलते ही जांच पड़ताल के साथ मर्ग कायम किया गया। विवेचना के दौरान मृतिका के पति का नाम बतौर आरोपी सामने आया। इसके पहले पुलिस पुलिस तक पहुंचती..तब तक आरोपी फरार हो चुका था। लेकिन आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।
                       पुलिस जानकारी के अनुसार मृतिका का पति अजय जांगड़ी लवन थाना बलौदा बाजार, जिला- बलौदा बाजार का रहने वाला है। आरोपी को पकड़ने पुलिस कप्तान पारूल माथुर के निर्देश पर टीम गठन किया गया। सूत्रो से जानकारी मिली कि आरोपी अजय जांगड़े दिल्ली में बार-बार स्थान और पहचान बदलकर काम धाम कर रहा है। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिकरिमाण्ड पर भेजा गया है।
close