शराब की बोतल से पत्नि की हत्या..आरोपी पति गिरफ्तार..पत्नि की चरित्र पर लगाया गंभीर आरोप

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—सरकण्डा पुलिस ने हत्या के आरोपी को अपराध दर्ज किए जाने के दो घंटों के अन्दर गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नि की हत्या का कारण चरित्र पर शक होना बताया। आरोपी के कब्जे से घटना में हत्या के लिए उपयोग किए गए कांच का बाटल का टुकडा बरामद किया है। आरोपी धनेश धुरीधुरीपारा पौंसरा थाना कोनी का निवासी है। बहरहाल आरोपी लगरा में रहता है। 
                   सरकन्डा पुलिस के अनुसार लगरा निवासी सरस्वती बाई धुरी थाना पहुंचकर बताया कि उसकी बडी लडकी का विवाह ग्राम धुरीपारा पौंसरा के धनेश धुरी से हुआ है। छोटी लडकी रिंकी ग्राम बरेला तखतपुर शादी होकर गयी है। बाल बच्चा नही होने से बडी लडकी बृहस्पति धुरी और दामाद धनेश उसके साथ ही रहते थे। इस बीच धनेश बाहर कमाने खाने गया था। करीब 2 महीने बाद घर आया। तब से उसके साथ ही रहता था। बीच बीच में अपने घर पौंसरा आना जाना भी करता था। 
               बेटी बृहस्पति और दामाद धनेश मजदूरी का काम कर गुजर बसर कर रहे थे। दामाद धनेश लडकी बृहस्पति के चरित्र पर हमेशा शंका को लेकर मारपीट करता था। 23 जुलाई को दोनो अपने बच्चे के साथ काम करने मोपका गये। दोपहर करीब 3 बजे जानकारी मिली कि लगरा नर्सिंग गर्ल्स हास्टल के पास तलाब किनारे दामांद धनेश धुरी उसकी बेटी  बृहस्पति बाई के गर्दन में शराब का बॉटल फोड़ने के बाद हमला कर हत्या कर दिया है।
                 सूचना मिलते ही नर्सिंग गर्ल्स हास्टल के पास मोहल्ले वालों के साथ पहुंची। लडकी मृत अवस्था में पड़ी थी। बृहस्पति बाई के गर्दन में चोट होना पयाा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 302 का रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल विवेचना में लिया।
       आलाधिकारियों को सूचना देने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी की पतासाजी के सूचना तंत्र को फैलाया गया। इस दौरान मुखबीर की सूचना पर कोनी पुलिस के सहयोग से आरोपी धनेश धुरी को धुरीपारा पौंसरा से हिरासत में लिया गया।  पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या का अपराध कबूल किया। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध था। निशानदेही पर घटना में उपयोग किए गए बाटल के टुकड़े को बरामद किया गया। धनेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 
               कार्यवाही में निरीक्षक उत्तम साहू, निरीक्षक सुखनंदन पटेल थाना प्रभारी कोनी, उप निरीक्षक बीआर सिन्हा, उपनिरीक्षगक मनोज पटेल, उप निरीक्षकअशोक कुमार दुबे, सहायक उप निरीक्षक रमेश साहू,,कमल साहू, अरविन्द सिंह,विजेन्द्र रात्रे,गोवर्धन शर्मा, भागवत चंद्राकर, मनीष बालमिकी,जिज्ञासा कौशिक, की महत्वपूण् भूमिका रही।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close