चैतन्य की रणनीति से भाजपा चारो खाना चित्त.. भिलाई चरौदा पर कांग्रेस का कब्जा.अटल ने कहा ..जनता ने लगाया योजनाओं पर विजय का मुहर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—भिलाई चरौदा की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यो पर जीत के साथ मुहर लगाया है। बस्तर संभाग में कांग्रेस की एक तरफा जीत ने साबित कर दिया है कि जनता ने भूपेश सरकार के काम काज को सिर माथे पर बैठाया है। यह बातें पर्यावरण मंडल बोर्ड अध्यक्ष और भिलाई चरौदा के चुनाव पर्यवेक्षक अटल श्रीवास्तव ने कही। 
 
            प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में प्रदेश की जनता ने एक बार फिर भूपेश सरकार के काम काज पर जीत का मुहर लगाया है। बस्तर संभाग में कांग्रेस को एकतरफा जीत ने साबित कर दिया है कि जनता को विकास कार्य में किसी प्रकार की बाधा पसंद नहीं है। जनता ने भूपेश सरकार की जनहित योजनाओं को पसंद किया है। यह बाते पर्यटन मंडल बोर्ड अध्यक्ष और भिलाई चरौदा के चुनाव पर्यवेक्षक अटल श्रीवास्तव ने कही। अटल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निज निवास भिलाई चरौदा के मतदाताओ ने भूपेश सरकार पर विश्वास जाहिर विपक्ष का मुंह पूरी तरह से बन्द कर दिया है। निगम में अब कांग्रेस महापौर बनना निश्चित है।
 
      अटल श्रीवास्तव ने बताया कि भिलाई चरौदा समेत प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों की बम्पर जीत का सारा श्रेय छतीसगढिया मुख्यमंत्री को जाता है। प्रदेश की जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री के बातों पर भरोसा जाहिर किया है। 
 
              अटल ने भिलाई चरौदा चुनाव में जीत का श्रेय रणनीतिकार मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल को दिया। उन्होने बताया कि चैतन्य बघेल की सकारात्मक रणनीति के चलते  भाजपा को चारो खाने हार का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं जहां कभी कांग्रेस प्रत्याशी जीत की कल्पना नहीं करते थे। ऐसे सभी परम्परागत भाजपा के वार्ड आज कांग्रेस की झोली में है। जीत में कैबिनेट मंत्री रुद्र गुरु का भी अहम योगदान है। 
 
         पर्यटन मण्डल अध्यक्ष ने दुरहाया कि भिलाई चोरोदा निकाय का चुनाव काँग्रेस के संघठन ने एकजुटता के साथ लड़ा। जनता ने भी कांग्रेस प्रत्याशी को जीताकर भूपेश सरकार की तीन साल को बेहतर बताया। खासकर जनता ने प्रदेश में संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल,धन्वन्तरी योजना को जमकर पसंद किया। 
 
                बिलासपुर ब्लाक कांग्रेस 2 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने बताया कि भिलाई चोरौदा निकाय चुनाव मतगणना के दौरान मौके पर प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ पर्यटन अध्यक्ष और चुनाव पर्यवेक्षक अटल श्रीवास्तव, बिलासपुर शहर उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close