मेरा बिलासपुर

झण्डारोहण के साथ हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा का आगाज..कांग्रेसियों ने कहा..फिरकापरस्त ताकतों से जनता दो दो हाथ को तैयार

कांग्रेस और प्रदेश सरकार की रीति नीति ने जीता जनता का दिल..नफरत पैदा करने वालों को मिलेगा जवाब

बिलासपुर—ज़िला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण ने जगह जगह आयोजित झण्डारोहण समारोह के बाद जनता तक पहुंचने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का श्री गणेश किया। कार्यक्रम के पहले कांग्रेस भवन में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय और जय स्तम्भ चौक में जिला अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी ने झंडा फहराया। दोनो अध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के सन्देश का वाचन किया। साथ ही प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी साझा किया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी दो में भी कांग्रेसियों ने अरविन्द शुक्ला की अगुवाई में पदयात्रा कर वार्डवासियों को प्रदेश सरकार और राहुल गांधी का संदेश दिया।    
 झण्डारोहण के बाद विजय पाण्डेय और केशरवानी ने छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार की उपलब्धियों को सबके सामने रखा। आज़ादी की लड़ाई में जिन्दगी को आहूत करने वाले स्वतन्त्रता सेनानियों की शौर्य गाथा को याद किया। साथ ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार समेत भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए देश में साम्प्रदायिक नफरत बो रही है। नफरती ताकतों से देश को बचाने को लेकर राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा किया है। जनता में विश्वास ,और सौहाद्र स्थापित करने के लिए राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर की दूरी को पैदल नापा है।
 एक बार फिर राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के निर्देश और पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम के मार्गदर्शन में कांग्रेसियों ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का फैसला किया है। पदयात्रा कर जनता को ना केवल एक सूत्र में पिरोया जाएगा। बल्कि केन्द्र सरकार की नफरती चालों के बारे में भी बताया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा..नफरत छोड़ो भारत जोड़ो
 
 झंडारोहण के बाद सभी नेता जय स्तम्भ चौक से ” हाथ से हाथ जोड़ो ” यात्रा को विस्तार देते हुए  गांधी चौक तक पदयात्रा किया। जनता जनार्दन को एकता का संदेश दिया। पदयात्रा में शामिल सभी कांग्रेसी जोश खरोश के साथ ” नफरत छोड़ो भारत जोड़ो ” का नारा बुलन्द किया। गांधी चौक पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर पदयात्रा का आगाज किया।
          कांग्रेस नेताओं ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा में युवा और समाज के अलग अलग क्षेत्रो के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।  देश की एकता,अखण्डता को भंग करने के प्रयास करने वालो को नकारा। साथ ही देश मे एक नया विश्वास पैदा का संकल्प लिया।
गोडपारा से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज
बिलासपुर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा का आगाज किया। बिलासपुर शहर पर्यवेक्षक चंद्रप्रकाश बाचपायी ने सभी कांग्रेसियों का मार्गदर्शन किया। चंद्रप्रकाश बाजपेयी और राजेश पांडे ने बताया कि लोगों में प्रदेश कांग्रेस सरकार के काम काज और  रीति नीति को लेकर जबरदस्त उत्साह है। केंद्र सरकार की महंगाई बेरोजगार पैदा करने वाली नीतियों से लोग त्रस्त है। फिरकापरस्त नीतियों ने जनता भयभीत है। भारत जोड़ो पदयात्रा की तरह राहुल गांधी की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर भी जनता में जबरदस्त उत्साह है। 
जनता में जबरदस्त उत्साह…अरविन्द
 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों और  योजनाओं को जनता में उत्साह देखने को मिल रहा है। पदयात्रा के दौरान जनता को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे मरें बताया गया। बतायाग या कि अरपा पर बैराज बनने के बाद सालों साल बिलासपुर वासियों को पेयजल की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। जीवनदायनी अरपा में जल ठहराव से वाटर लेबल बढ़ेगा। प्रदेश की भूपेश सरकार ने समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल,धनवंतरी मेडिकल योजना, मुख्यमंत्री सलम स्वास्थ योजना,बिजली बिल हाफ और कर्ज माफ योजनाओं को लाया।


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker