पर्यावरण संरक्षण का सन्देश लेकर भारत भ्रमण पर सायकल से निकले यात्रियों से कुनकुरी में मिले संसदीय सचिव UD Minj

Shri Mi
2 Min Read

पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देने सायकल से पूरे भारत भ्रमण पर निकले बरगढ़ ओडिशा के रहने वाले नंदी घोष खमारी एवं उनके रायगढ़ के साथी यात्रा के दौरान आज कुनकुरी पहुंचे जहाँ उनकी मुलाक़ात स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव यू. डी. मिंज से हुई.

Join Our WhatsApp Group Join Now

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज यू डी मिंज ने भारत भ्रमण पर निकले नंदी घोष खमारी और उनके साथियों से पर्यावरण संरक्षण और जशपुर की अनोखी जैव विविधता यहाँ की जलवायु के साथ उनकी ओर से पर्यवारण की रक्षा के किये जा रहे काम के संबंध में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि आपका पर्यावरण के प्रति जनचेतना यह काम आसान नहीं है आपका सन्देश जन जन तक पहुँचे और इससे लोग जागरूक होकर अपने पर्यावरण की रक्षा के आगे बढे इससे आपके सायकल यात्रा का उद्देश्य पूरा होगा.

भारत यात्री नंदी घोष खमारी एवम उनके साथ रायगढ़ के मित्र जो एक अभियान के तहत स्कूलों एवम विद्यालय में बच्चों एवम आमजनों को पर्यावरण की रक्षा के लिये एक सन्देश देने और जनमानस को डीजल वाहनों का प्रयोग कम करने एवम अधिक से अधिक वनों को लगाने का संदेश देने हेतु सायकल से पूरे भारत में 22000 किलोमीटर की यात्रा पे निकले है.

इसी अभियान के तहत आज वो कुनकुरी पहुचे जहाँ संसदीय सचिव यूडी मिंज ने उनका स्वागत किया और आगामी सफर सुखमय और एक अच्छे सन्देश के साथ संम्पन हो इसके लिए बधाई दी. संसदीय सचिव ने सफर हेतु आर्थिक सहयोग एवं एक अच्छे संदेश के साथ उन्हें विदा किया,मुझे भी ऐसे अच्छी सोच और अच्छा संदेश वाले व्यक्तित्व से मिल कर अच्छा लगा.

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close