गांजा की तस्करी करते महिला गिरफ्तार..2 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ जब्त..न्यायालय में पेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सिविल लाईन पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के तहत गांजा परिवहन करते आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के पास से पुलिस ने 2 किलो 930 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कीमत करीब 14000 रूपए है। पकड़े गए आरोपी का नाम निशु लक्ष्मी पटेल है। आरोपी जरहागांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की एक्टिवा को भी जब्त कर लिया है।
 
                   सिविल लाइन पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि जरहागांव थाना क्षेत्र के  सेमरचुआ निवासी निशु लक्ष्मी पटेल एक्टिवा  मे गांजा का परिवहन कर रहा है। बिक्री के लिए महाराणा प्रताप चौक की तरफ आ रहा है।
 
             जानकारी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों केमार्गदर्शन में शनिप रात्रे की अगुवाई में टीम महाराणा प्रताप चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची। इसी दौरान मंगला की ओर से आ रहे एक स्कूटी वाहन सीजी 11 एआर 8637 को नाकाबंदी कर रोका गया।
 
                वाहन सवार महिला निशु लक्ष्मी पटेल से पुलिस ने पूछताछ की। महिला के कब्जे से काले रंग के बैग को बरामद किया गया। तलाशी के दौरान बैग से 3 पैकेट से कुल 2 किलो 930 ग्राम अवैध गांजा पाया गया।
 
                         पुलिस ने गांजा समेत स्कूटी एक्टिवा को जब्त किया है। आरोपीयां के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।  गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
 
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सनिप रात्रे, उप निरी0 धर्मेन्द्र वैष्णव, सउनि0 इगेश्वर यादव, सउनि0 कुसुम कैवर्त्य, प्रआर निर्मल घोष, आर0 देवेन्द्र दुबे, राजेश नारंग, किशोरवानी, शिव जोगी, हंजित दिनकर, की भूमिका सराहनीय रही।
close