गांजा तस्करी करते महिला गिरफ्तार..चाकू के साथ पकड़ाया आरोपी..पढ़ें.खबर..तराजू के साथ क्या मिला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- पुलिस ने दो अलग अलग मामले में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के आरोपियों को धर दबोचा है ।सकरी पुलिस ने एक महिला को गांजा के साथ और तोरवा पुलिस ने युवक हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय के हवाले किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम सुलक्षणा पाण्डेय और राहुल सिंह ठाकुर है।
 
                      सकरी पुलिस ने सैदा निवासी एक महिला को गांजा तस्करी करते गिरफ्तार किया है। महिला का नाम सुलक्षणा पाण्डेय है। सकरी थानेदार पौरूष कुर्रे ने बताया कि सैदा निवासी सुलक्षणा पाण्डेय अपनी स्कुटी से गांजा लेकर बिक्री करने जा रही थी। जांच पड़ताल के दौरान स्कुटी की डिक्की से करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा डिग्गी से  एक  इलेक्ट्रानिक तराजू और स्टील की कटोरी को जब्त किया है। 
 
              महिला आरोपी को एनडीपीएस एक्ट 20बी के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है। धर पकड़ की कार्रवाई मेंथाना प्रभारी पौरूष पुर्रे,आर.साहू,उदयभान सिंह,संगीता नेताम,जय साहू, रोशन साहू, मनीष साहू का विशेष योगदान रहा।
 
               
                                तोरवा पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान  एक आरोपी को बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम राहुल ठाकुर है। आरोपी चूचूहियापारा का रहने वाला है। थाना प्रभारी फैजूल शाह होदा ने बताया कि मुखबिर से खबर मिली कि रेलवे स्टेशन गेट नंबर 3 के सामने आरोपी धारदार चाकू लेकर खड़ा है। खबर मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। घेराबन्दी कर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से बटनदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी को 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है। 
 
             आरोपी की धर पकड़ कार्रवाई में थाना तोरवा प्रभारी फैजुल होदा शाह, अमृतलाल साहू,नरेंद्र मार्को का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
TAGGED: ,
close