करीब डेढ़ किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार..एनडीपीएस का अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— पुलिस कप्तान के विशेष निर्देश पर नशा के अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तोरवा पुलिस को फिर सफलता हाथ लगी है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ किलो गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। 
 
               पुलिस कप्तान के विशेष पर पुलिस को नशा के अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार सफलता मिल रही है। इसी क्रम में तोरवा पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि एक महिला चोरी छिपे गांजा का व्यापार कर रही है। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस टीम थानेदार परिवेश तिवारी की अगुवाई में धावा बोलते हुए महिला को अपने कब्जे में लिया। 
 
           पूछताछ के दौरान महिला के पास से करीब एक किलो चास सौ ग्राम से अधिक गांजा को बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान महिला गांजा संधारण को लेकर दस्तावेज दिखाने में नाकामयाब हुई। तोरवा पुलिस ने जानकारी दी कि महिला का नाम जानकी पाल पति स्वर्गीय हिम्मत पाल उम्र 60 साल है। महिला लालखदान की रहने वाली है। जानकी के खिलाफ 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध  दर्ज किया गया है।
 
                 बताते चलें कि अभियान के तहत तोरवा पुलिस को पिछले 15 दिनो मेँ एनडीपीएस के दो, आबकारी एक्ट के तहत 6 कार्रवाई में सफलता मिली है। जबकि 11 लोगो पर प्रतिबँधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की है। 
 
            गांजा के साथ महिला को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी की अगुवाई में उप निरीक्षक जगदीश ठाकुर, हृदय पटेल, महिला प्रधान आरक्षक संगीता नेताम, पेट्रोलिंग आरक्षक और स्टाफ के अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close