लाखों रूपयों की ठगी की आरोपी महिला सरगना गिरफ्तार..भोली भाली महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर ठगी..दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—लोन दिलाने के नाम पर लाखों रूपयों की ठघी करने वाली महिला सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गयी ठग महिला मासूम और जरूरतमंद महिलाओं को झांसा देकर शिकार बनाती थी। पकड़े गए महिला पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर 18 महिलाओं को निशाना बनाया है। पकड़ी गयी महिला पुष्पा कैवर्त मानिकपुर थाना तोरवा की रहने वाली है। 
                 
                         तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानिकपुर प्रार्थी जितेन्द्र देवांगन रिपोर्ट दर्ज करवाया कि पुष्पा कैवर्त और अजली चक्रधर 10, 00000 रू लोन दिलाने के नाम पर 18 लोगों से कुल 300000 रूपए की ठगी को अंजाम दिया है। शिकयत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,34 का अपराध दर्ज किया गया।
 
                   मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना में लिया गया। टीम को आरोपियों की पतासाजी के लिए दौड़ाया गया। इसी बीच मुखबीर से जानकारी कि पुष्पा कैवर्त मनिकपुर गांव में ही छिपी हुई है। तत्काल पुलिस टीम ने पुष्पा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुष्पा ने बताया कि गांव की महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर अंजली चकधर के साथ मिलकर ठगी को अंजाम दिया है। ठगी के पैसों को अपने घरेलु काम काज और शानो शौकत पर खर्च किया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 
 
close