महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार…साढ़े दस किलो से अधिक मादक पदार्थ बरामद..ओड़िशा से लेकर आयी थी बेचने

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर– तोरवा पुलिस ने महिला तस्कर से करीब साढ़े दस किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। बरामद गांजी की कीमत करीब एक लाख 68 हजार रूपयों से अधिक है। महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि बरामद गांजा को ओड़िशा से बिलासपुर बेचने आयी है। गोकर्णापुर अमलगुड़ा जिला गंजाम की रहने वाली है। फिलहाल ओडिशा पिपली में रहती है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20 बी के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
 
 एडिश्नल एसपी राजेन्द्र जायसवाल के अनुसार तोरवा थानेदार उत्तम साहू को मुखबीर ने बताया कि 13 जनवरी को 2023 को बताया कि रेलवे स्टेशन बाहर एक महिला गुलाबी रंग का जैकेट, काई रंग का छीटदार स्कर्ट, गुलाबी रंग का सफेद छीटदार स्कार्प पहनी हुई घूम रही है। उसके पास नीला लाल रंग का बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा है। शायद ग्राहक का इंतजार कर रही है।
 
जानकारी के बाद पेट्रोलिंग वाहन के साथ स्टाफ पहुंची। छानबीन के बाद महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम प्रमीला मुली पति देवा मुली बताया। महिला से पता ठिकाने पूछने के बाद करीब 10 किलो
610 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब 105000 रूपयों से अधिक है। नगदी 1100 रूपयों को भी जब्त किया गया। महिला से कुल 106800 रूपयों का सामान पुलिस ने जब्त किया।
आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज करने के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी तोरवा उत्तम कुमार साहू, निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल भास्कर सोनी, निरीक्षक सीआईबी कर्मपाल सिंह गुर्जर, सहायक उपनिरीक्षक एसएल बघेल  और  सहायक उपनिरीक्षक एसबी दिवेदी, ममता दुबे, विदेशी राम साहू, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह, प्रमोद कसेर,अशोक कश्यप, आरक्षक उदय पाटले,  गुना  लाल ध्रुव, महिला आरक्षक ज्योति जगत का सराहनीय योगदान रहा।
close