महिला आयोग पहुंचा रागिनी-भाटिया का तू-तू,मै-मै..डीबेट में हुआ विवाद..कांग्रेसियों ने बताया.. भाजपा प्रवक्ता ने किया महिलाओं का अपमान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—वैक्सीन को लेकर टीवी पर डीबेट के दौरान भाजपा और कांग्रेस प्रवक्ता के बीच तू-तू,मै-मै और गाली गलौच का मामले की कांग्रेस नेताओं ने राज्य महिला आयोग से की है। कांग्रेस नेताओं ने राज्य महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक को बताया कि आन लाइन रागिनी नायक से भाटिया ने गाली गलौच किया है। इससे महिला जगत का अपमान हुआ है। मामले में सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  कांग्रेस नेताओं की टीम रागिनी नायक के समर्थन में लिखित शिकायत और सीडी के साथ राज्य महिला आयोग से शिकायत की है। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक को बताया कि आन लाइन रागिनी नायक को गौरव भाटिया ने मां बहन के अलावा अश्लील गालियां दी है। इस पूरे प्रकरण का वीडियो फेसबुक और सोशल मीडिया में भी वायरल किया गया। जिससे ना केवल रागिनी नायक का अपमान हुआ है बल्कि देश की सभी महिलाओं को पीड़ा पहुंची है।

             किरणमयी नायक को कांग्रेस नेताओं ने बताया कि रायपुर के सिविल लाइन थाना ने मामले को लेकर शिकायत की गयी है।

           विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताय कि बातचीत के दौरान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक ने मामले को गंभीरता लेने का आश्वासन दिया है। राज्य महिला आयोग से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में रायपुर जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष कहकशा दानी और सचिव शशि शर्मा और प्रदेश कांग्रेस विधि के सचिव नंदकुमार पटेल विशेष रूप से शामिल थे।

Share This Article
close