GPM में महिला कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल..अनिता लव्हात्रे ने कहा..6 महीने में हुआ मरवाही का तेजी विकास

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—–मरवाही विधान सभा चुनाव में बिलासपुर कांग्रेस महिला ब्रिगेड ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंति पर श्रद्धासुमन भेंट करने के बाद चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। स्थानीय संगठन के साथ बैठक कर बिलासपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे और सीमा पाण्डेय ने जनता के बीच सरकार की जनहित पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही लोगों के साथ मंथन कर कांग्रेस सरकार की उपबल्धियों को महिलाओ के सामने रखने को भी कहा। 
 
              गौरेला में आयोजित बैठक में प्रभारी अनिता लव्हात्रे और सीमा पाण्डेय ने कहा कि समय अनुकूल है। अब मरवाही में नेतृत्व परिवर्तन का समय आ गया है। जरूरी है कि प्रदेश के अन्य जिलों की तरह नया जिला का विकास तेजी से हो। इसके लिए हम सबको कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। जिला बनाने का उद्देश्य आम महिलाओं तक पहुंचाना होगा।
 
                       जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता  ने बैठक में मौजूद सभी महिला पदाधिकारियों को बताया कि कांग्रेस पार्टी में ही महिलाओं का सम्मान है। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का श्रेय इंदिरा गांधी को जाता है। उन्होने महिला ताकत का परिचय देशवासियोंको कराया। एक बार फिर हमें नारी शक्ति का परिचय देना है। जिले की आधी आबादी से मिलकर ना केवल प्रदेश सरकार की उबलब्धियों को बताना है। बल्कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान से भी रूबरू कराना है।
 
               इस दौरान गौरेला ब्लाक अध्यक्ष शहाना बेगम ने महिला काग्रेस के सदस्यो से कहा कि ब्लाक प्रभारी अनिता लव्हात्रे के मार्गदर्शन में प्रचार कर पार्टी प्रत्याशी के लिए पूरी ताकत के साथ काम करना है। शहला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो मरवाही को काग्रेस की सरकार बनते ही जिला की सौगात दी है। क्षेत्र में पिछले 20 वर्षो यहा की प्रगति ठप है। लेकिन पिछले 6 महीने में क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ है।
 
                             बैठक में बिलासपुर जिला महिला ग्रामीण अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे की अगुवाई में गौरेला ब्लॉक में महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक  में कार्ययोजना तय किया गया । साथ ही लोगों से सुझाव भी लिए गए।
 
                                               इस दौरान ब्लॉक के सभी पदाधिकारी और जनपद पंचायत अध्यक्ष ममता पैकरा जनपद उपाध्यक्ष , जैलेस सिंह एल्डरमेन, सविता राठौर जनपद सदस्य गुंजन राठौर, श्याम बाई यादव,गीता बाई, रजनी यादव , फुल बाई ,अंजू राठौर , बंसती कश्यप सभी ने अपने विचार रखे।
TAGGED:
close