महिला कांग्रेस ने दिखाई ताकत..यूपी सरकार का जलाया पुतला..कहा..योगी सरकार में महिलाएं असुरक्षित..बर्दास्त नहीं करेंग नेताओं के साथ बदतमीजी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- महिला कांग्रेस नेत्रियों ने उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस के खिलाफ नेहरू चौक में प्रदर्शन किया। इस दौरान नेत्रियों ने उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला भी जलाया। शहर और ग्रामीण महिला जिला अध्यक्षों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस और मुख्यमंत्री का खतरनाक चेहरा सामना आ चुका है। निश्चित रूप से स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए ठीक नही है। हमने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के निर्देश में प्रदर्शन किया है। प्रियंका गांधी और राहुल  गांधी ही नहीं बल्कि किसी भी जनप्रतिनिधि के खिलाफ ऐसा अभद्र व्यवहार कभी भी बर्दास्त नही किया जाएगा। महिला कांग्रेस के पुतला दहन और प्रदर्शन कार्यक्रम का कांग्रेस नेताओं ने भी मौजूद होकर प्रदर्शन किया।
        
                बिलासपुर महिला कांग्रेस ने जिला और शहर अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे, सीमा पाण्डेय की अगुवाई में उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का नेहरू चौक में पुतला जलाया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अनिता लव्हात्रे और सीमा पाण्डेय ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में महिलाओ और बच्चियों की स्थिति ठीक नहीं है। दलित बच्ची के साथ अनाचार के बाद हत्या की गयी। पूरे घटनाक्रम को छिपाने का प्रयास किया। पीड़ित परिवार से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। जब राहुल गांधी और प्रियंका पीड़ित परिवार से मिलने की कोशिश की तो उत्तर प्रदेश पुलिस ने दोनों के साथ ना केवल अभद्रता की। बल्कि लाठीचार्ज कर सैकड़ों कांग्रेसियों को घायल किया गया। अनिता और सीमा पाण्डेय ने कहा लोकतंत्र में सभी को बोलने घूमने और विचार रखने की अभिव्यक्ति है। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार संविधान के सारे अधिकारों को दरकिनार करते हुए जिस तरह से व्यवहार किया है। इसे इतिहास के पन्नों में काला दिवस के रूप में हमेशा के लिए याद किया जाएगा। 
     
                    कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ,संसदीय सचिव रश्मि सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान , बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय, महिला ग्रामीण अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे ,शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सीमा पाण्डेय,ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला,यूथ कांग्रेस नेता  के भावेंद्र गंगोत्री, रंजीत सिंह , प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आशा सिंह , प्रदेश सचिव शोभा चाहिल, पुष्पा दुबे ,शिल्पी तिवारी ,जिला उपाध्यक्ष प्रतिमा सहारे, शहर उपाध्यक्ष सीमा दृतेश, पिंकी बत्रा ,पूनम माड़ेवार, राजश्री पार्पिल्लेवार,ब्लॉक अध्यक्ष माया गन्धर्व,अंजू सोनी,रीता मजूमदार,आरती रजक,गिरजा सोनी,दया सोनी,संध्या पाण्डेय,सुमन बाटवे, कृष्णा रात्रे, उषा पात्रे, फरीदा खान, वहीदा खान,पूर्णिमा मिश्रा उपस्थित थी।
close