महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी ने कहा..बेनकाब हुआ नकली आदिवासी ..भाजपा और बी टीम की जुगलबन्दी की खुली पोल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने भाजपा और जोगी कांग्रेस पर खुलकर निशाना साधा। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग और छानबीन समिति की जमकर तारीफ की। फूलोदेवी नेताम ने कहा कि दोनों संगठन धन्यवाद के काबिल है। भाजपा और उसकी बी टीम की लीपापोती की राजनीति को सामने लाकर..नकली आदिवासी के चेहरे को बेनकाब किया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        राज्यसंभा सांसद और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम मरवाही रवाना होने से पहले छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा की। फूलोदेवी नेताम ने बताया कि मरवाही में विकास की जीत होगी। मरवाही में कांग्रेस के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भूपेश सरकार ने मात्र 20 महीने के कार्यकाल में प्रदेश के कोने कोने में विकास की गति को बढाया है। जीपीएम जिला का एलान कर क्षेत्र के विकास के लिए नया अध्याय लिखा है।

        सवाल जवाब के दौरा्न फूलो देवी ने कहा कि मुझे और महिला कांग्रेस टीम को मरवाही में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गयी है। जैसा की सबको जानकारी है कि मरवाही विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक है। जाहिर सी बात है कि महिलाएं ही के.के.ध्रुव की जीत में अहम भूमिका का निर्वहन करेंगी। 

                 एक सवाल के जवाब में सांसद फूलो देवी ने कहा कि चनाव आयोग और छानबीन समिति को धन्यवाद देती हूं। जिन्होने नकली आदिवासी के चेहरे को बेनकाब किया है। पिछले 20 सालों से भाजपा और उसकी बी टीम जाति मामले में लीपा पोती कर रही थी। लेकिन इस बार सच सबके सामने आ गया है। नकली आदिवासी ने क्षेत्र के आदिवासी समाज को लगातार धोखा दिया है। इस बार दाल नहीं गली। और नकली आदिवासी का चेहरा बेनकाब हो गया। 

                   फूलोदेवी ने जानकारी दी कि महिलाओं के खिलाफ किसी प्रकार के अपराध को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश के मुखिया ने महिला अत्याचार के खिलाफ सख्त आदेश दिया है। कार्रवाई भी लगातार चल रही है। अपराधियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। इसके बाद महिलाओं में विश्वास जगा है।

                  बातचीत के दौरान जिला शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पाण्डेय और ग्रामीण अध्यक्ष अनीता लव्हात्रे मौजूद थी।

close