महिला आरक्षक तरूलाता ने बिलासपुर का नाम किया रोशन… आईजी मीणा ने किया सम्मानित… कहां.. अपने जवानों पर गर्व

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर….मानव अधिकार के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने को लेकर महासमुंद स्थित रक्षित केंद्र हाल में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में बिलासपुर के आरक्षण तरुलता मिश्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीणा ने आरक्षक लता मिश्रा को बधाई देने के साथ ही सम्मानित भी किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारियों के बीच मानव अधिकार के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 3 जनवरी 2023 को जिला महासमुंद के रक्षित केन्द्र के कम्युनिटी हाल में किया गया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन तीन स्तर पर किया गया।  प्रथम चरण में जिलास्तर पर प्रतिभागियों का चयन किया। प्रथम स्तर पर चुने गए प्रतियोगियों ने द्वितीय चरण में रेंज स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। द्वितीय चरण में चयनित कुल 14 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर से चयनित प्रतिभागी महिला आरक्षक  तरूलता मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

आरक्षक तरुण लता मिश्रा की सफलता पर आईजी बद्री नरायण मीणा ने बधाई दी है। उन्होंने तरुलता मिश्रा को सम्मानित भी किया । सम्मान कार्यक्रम के दौरान रेंज कार्यालय में पदस्थ अति.पुलिस अधीक्षक  दीपमाला कश्यप , उप पुलिस अधीक्षक माया आसवाल और अन्य कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

—–

close