महिला विंग ने रक्तदान कर मनाया शहादत दिवस.. नेत्रियों ने कहा..इंदिरा के पदचिन्हों पर चलकर …करेंगे भारत माता की सेवा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—अखिल भारतीय राष्ट्रीय और प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला इकाई के नेत्रियों ने रक्तदान किया।  रक्तदान शिविर का आयोजन महिला कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस पर किया गया। 
 
             ग्रामीण महिला कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पुण्य तिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया। जिला अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे की अगुवाई में कांग्रेस नेत्रियों ने इंदिरा गांधी को याद किया। श्रद्धांजलि देने के साथ देश के प्रति इंदिरा गांधी के योगदानको याद किया। अनिता लव्हात्रे समेत सभी महिला नेत्रियों ने रक्तदान शिविर पहुंचकर रक्तदान किया। 
 
               महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे और महिला कांग्रेस की प्रदेश पदादिकारी   सृष्टि तिवारी की अगुवाई में महिला नेत्रियों ने रक्तदान शिविर पहुंचकर जरूरत मंदों के लिए रक्त का दान किया। दोनो नेत्रियों ने बताया महान नेत्री इंदिरा गांधी ने हमेशा गांव गरीब के लिए काम किया। उन्होंने कांग्रेस परम्परा का निर्वहन करते हुए अपने आपको देश के लिए बलिदान कर दिया।             
 
                प्रदेश सचिव शिल्पी तिवारी ,  हमीदा खान समेत ब्लॉक अध्यक्षों, सेवादल शहर और ग्रामीण जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने जरूरत मंदों को रक्त भेंट कर इंदिरा गांधी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। 
 
              महिला कांग्रेस ग्रामीण के बैनर तले आयोजित रक्तदान शिविर में शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने महिलाओं के प्रयास की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे महान कार्य के लिए महिला विंग को बधाई। उन्होने कहा कि रक्तदान करने से किसी को भी घबराना नहीं चाहिेए। आवश्यकता  पड़ने पर सभी को रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
 
       रक्तदान शिविर में रतनपुर ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर नीलम सिंह बेलतरा ब्लॉक अध्यक्ष मधु पवन निर्मलकर,  मस्तूरी ब्लाक अध्यक्ष सुकृता बादल खूंटे ,  सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष आरती ठाकुर आलो सांतरा,अन्नपूर्णा धु्व ,मिस्टर दीपक ध्रुव ,शेख तहरीमा जिला सचिव शहर कांग्रेस,  पुन्नीबाई पोरते , जागेश्वरी निर्मलकर, कौशल्या बाई , बृहस्पति बाई,  सावित्री बाई , गीता कश्यप जिला प्रवक्ता जहूर अली,  सेवा दल के नेता गंगा प्रसाद लास्कर ने  सिम्स रक्तदान शिविर में शिरकत किया। विवेक राठीया , अनिल सक्सेना, विवेक शर्मा , किशोर अन्नपूर्णा   सुमन गिरी  , महेश शर्मा नंद कुमार ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी ने सफल बताया।
close