कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व मंत्री का जन्मदिन.. दिग्गजों ने दी बधाई..महादान पर बोले अमर.. भाजपा कार्यकर्ताओं को पता है जीवन का मूल्य

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—-भाजपा कार्यकर्ता और नेताओंने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने  23 सितम्बर गुरूवार को जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन किया। गरीबों के बीच कपड़ा मिठाई समेत फल फूल का वितरण किया। साथ ही अमर अग्रवाल के लिए मंदिर पहुंचकर दीर्घायु का आशीर्वाद मांगा। अस्पताल पहुंचकर रक्तदान भी किया।
 
रक्तदान के बहाने महादान
 
                      भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष और मोर्चा जिला प्रभारी की अगुवाई में यूथ विंग ने अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी मंडलों के मोर्चा अधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में मोर्चा के लगभग 55 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर पूर्व मंत्री के दीर्घायु की कामना की।इ
 
अमर ने कहा रक्तदान का मतलब जीवन को बचाना
 
             इस मौके पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल स्वयं जिला चिकित्सालय पहुॅचकर युवा मोर्चा के रक्तदान दाता कार्यकर्ताओं का हौंसला अफजाई किया। नेक काम के लिए बधाई दी। उन्होने कहा कि दुनिया में सबसे बडा दान रक्तदान मतलब किसी की जिन्दगी को बचाना है। दान किए ब्लड से किसी जरूरत मंद मरीज की जान बचाई जा सकती है।
 
          अमर ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन बखूबी करना जानते हैं। इस मौके पर अमर अग्रवाल समेत भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व महापौर किशोर राय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। 
 
बिस्किट फल का वितरण
 
               वरिष्ठ भाजपा नेता अमर अग्रवाल के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों के बीच बिस्किट का वितरण किया। इस मौके पर बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किया। 
 
मरीजों के बीच पहुंची महिला नेत्रियां
 
             भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे और प्रभारी सुधा गुप्ता की अगुवाई में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र  के सभी मोर्चा मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सिम्स में मरीजों को बिस्किट का वितरण किया। पूर्व मंत्री का जन्मदिन गरिमा के साथ मनाया।  इस मौके पर मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, सुधा गुप्ता समेत रमोर्चा की कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रही। 
 
दिग्गजों ने दी बधाई
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को भाजपा नेता, कार्यकर्ता, समाज सेवी संगठनों समेत व्यापारिक संगठनों ने जन्मदिन की बधाई दी। राजनैतिक दलों के नेताओं ने दिर्घायु की कामना की। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद अरूण साव, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल के निवास राजेन्द्र नगर पहुॅचकर जन्म दिवस की शुभकामनायें दी।
 
मास्क,सेनेटाइजर का वितरण
 
         पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के जन्म दिवस पर युवा मोर्चा नेता आदित्य तिवारी की अगुवाई में मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर के चौक चौराहों पर नागरिकों को सेनेटाईजर और मास्क का वितरण किया।
close