बेटिकट रेल यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई…17 गाड़ियों में चेकिंग अभियान…यात्रियों में अफरा तफरी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

railwaal_picasa- Copy बिलासपुर—- बिलासपुर रेल मण्डल ने बेटिकट यात्रियों के खिलाफ बिजुरी स्टेशन में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यात्रियों ममें अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। अभियान में 165 मामलों हजारों रूपयों की वसूली हुई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

       वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रश्मि गौतम और सहायक वाणिज्य प्रबंधक  के.सी.स्वाईन के नेतृत्व में बिजुरी स्टेशन में किलाबन्दी सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अम्बिकापुर-अनूपपुर स्टेशनों के मध्य चलने वाली सभी 17 गाडियों में सघन टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बेटिकट यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। टीम ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की है।

                    किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट के 61 मामल दर्ज किये गए। बेटिकट सैर करने वालों से करीब 19 हजार रूपओं की वसूली हुई। अनियमित टिकट के 25 मामलों में करीब सात हजार का जुर्माना किया गया। बिना बुक लगेज के 72 मामलों से साढ़े पांच हजार रूपए से अधिक का दण्ड दिया गया है। टीम ने गंदगी फैलाने के 7 मामले दर्ज कर पेनाल्टी लगायी।

                      रेलवे टीम ने इस दौरान कुल 165 मामले दर्ज किए हैं। सभी से जुर्माना वसूला गया है। अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, टीटीई और  आरपीएफ स्टाफ ने शिरकत किया है।

close