Cancer Yearly Horoscope 2023: कर्क राशि वालों के लिए साल 2023 कैसा रहेगा, जानें करियर, कारोबार, सेहत और वैवाहिक जीवन का हाल

Shri Mi
6 Min Read

Karka Rashi Varshik Rashifal 2023 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र अनुसार कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा ग्रह हैं। चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। वहीं अगर आपकी 1 जनवरी 2023 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखी जाएं, तो आपके आपके चतुर्थ भाव में केतु विराजमान हैं। साथ ही छठे भाव में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। वहीं सप्तम भाव में शनि और शुक्र की युति बन रही है। साथ ही नवम भाव में गुरु और दशम भाव में चंद्रमा और राहु से ग्रहण दोष का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही इनकम भाव में मंगल ग्रह स्थित हैं। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

वहीं शनि देव 17 जनवरी को आपके अष्टम भाव में भ्रमण करेंगे। जिससे आपके ऊपर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। इसलिए इस साल आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं गुरु ग्रह 22 अप्रैल को दशम स्थान में भ्रमण करेंगे। वहीं राहु ग्रह अक्टूबर में 11वें स्थान में संचरण करेंगे। इसलिए इस साल आपको कुछ सावधानी बरतने की जरूरत हैं। लेकिन इस साल आपको लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कर्क राशि (Cancer Rashifal 2023) वालों को 2023 करियर, कारोबार और पारिवारिक जाीवन के लिए कैसा रहेगा…

कर्क राशि वालों का काम- कारोबार (Busniess Of Karka Zodiac In 2023)

वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2023 कर्क राशि वालों के लिए काम- कारोबार के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में गुरु और राहु की स्थिति मजबूत है। वहीं शनि जब 17 जनवरी के बाद शनि अष्टम भाव में आ जाएंगी, जिससे शनि देव की नीच दृष्टि तीसरे भाव पर पड़ेगी। इसलिए कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से वाद- विवाद से बचें। वहीं काम- कारोबार में थोड़ी रुकावट आ सकती हैं। लेकिन 22 अप्रैल के बाद गुरु कर्म स्थान में आएंगे। जिससे शनि की दृष्टि भंग हो जाएगी। इसलिए यह साल आपको साल 2022 की तरह की सुखद साबित हो सकता है। 

कर्क राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Karka Zodiac In 2023)

वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल कर्क राशि वालों पर ढैय्या शुरू हो रही है, जिससे आपके स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मतलब इस साल आप पढ़ाई के लिए बाहर जा सकते हैं। विदेश जाकर आप नौकरी कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह साल बहुत अच्छा रहेगा। साथ ही 22 अप्रैल से पहले आप प्रयास करें, सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Karka Zodiac In 2023)

इस साल ग्रह स्थिति आपके पक्ष में दिख रही है। धनलाभ के योग बनते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लेकिन इस साल लेन- देन करते समय सावधानी बरतें। वहीं किसी को उधार देने से बचें, अन्यथा धन डूब सकता है। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन निवेश करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। वहीं जनवरी से जून के बीच वाहन और घर खरीदने के योग बन रहे हैं। साथ ही इसके बाद योग सितंबर से शुरू होकर दिसंबर तक रहेगा।

कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य 2023 (Health Of Karka Zodiac In 2023)

साल 2023 में आपकी सेहत की बात करें तो इस साल आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जनवरी- फरवरी में कोई स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हो सकती है। मतलब पेट, अस्थमा, कफ और एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं शनि देव की ढैय्या शुरू हो रही है, जिससे आपको जून, अक्टूबर और दिसंबर में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई लापरवाही न बरतें और चेकअप रेगुलर कराते रहें।

कर्क राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2023 (Married Life And Relationship Of Karka Zodiac In 2023)

साल 2023 में आपको अपने जीवनसाथी- पार्टनर का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में सप्तमेष अष्टम भाव में विराजमान रहेंगे। साथ ही बात करें प्रेम- संबंध की तो वो अच्छे रहेंगे। वहीं नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके विवाह के योग बनते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। 

करें ये महा उपाय 2023 (Remedy For Karka Zodiac 2023)

इस वर्ष आपको शनि देव की उपासना करनी चाहिए। साथ ही मंगलवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। साथ ही सोमवार को बहते जल में चांदी का सिक्का प्रवाहित करें। यह उपाय केवल एक बार करना हैं। वहीं हर बुधवार गणेष जी की पूजा करें। वहीं चीटियों को आटा डालें। जिससे आपको लाभ हो सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close