Capricorn Yearly Horoscope 2023: मकर राशि वालों के लिए साल 2023 कैसा रहेगा; जानें करियर, बिजनेस और वैवाहिक जीवन का हाल

Shri Mi
5 Min Read

Makar Rashi Varshik Rashifal 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार मकर राशि पर शनि ग्रह का आधिपत्य होता है। शनि ग्रह को कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता माना जाता है। शनि ग्रह व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। साथ ही हर व्यक्ति को जीवन में तीन बार शनि देव की साढ़ेसाती का सामना करना पड़ता है।वहीं अगर हम वहीं अगर मकर राशि की 1 जनवरी 2023 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में शनि और शुक्र देव विराजमान हैं। साथ ही तीसरे भाव में गुरु ग्रह विराजमान हैं और चतुर्थ भाव में चंद्रमा और राहु की युति है। पंचम भाव में मंगल ग्रह विराजमान हैं। वहीं दशम भाव केतु और 12 भाव में सूर्य और बुध का बुधादित्य योग बन रहा है। आपको बता दें कि 17 जनवरी को साढ़ेसाती का दूसरा पीरियड समाप्त हो जाएगा। वहीं शनि देव जनवरी में आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे। जिससे आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं मकर राशि (Makar Rashifal 2023) वालों को साल 2023 करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा… 

Join Our WhatsApp Group Join Now

मकर राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Makar Zodiac In 2023)
मकर राशि के छात्रों को साल 2023 काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु तीसरे भाव में विराजमान हैं। इसलिए शिक्षा- परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। भाग्य का भी साथ मिलेगा। साथ ही अप्रैल तक आप विदेश में जाकर पढ़ाई कर सकते हैं। वहीं फिर सितंबर के बाद आपको दोबारा मौका मिल सकता है। वहीं जो छात्र नौकरी ढूंढ रहे हैं तो नौकरी मिल सकती है। लेकिन राहु के कारण भटकाव हो सकता है। करियर को लेकर कुछ गलत डिसीजन आप ले सकते हैं। इसका ध्यान रखें।

मकर राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2023 (Married Life And Relationship Of Makar Zodiac In 2023)
इस साल 17 जनवरी के बाद रिश्तों में मधुरता देखने को मिलेगी। साथ ही प्रेम- संबंध भी मजबूत होंगे। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। जो लोग अविवाहित हैं उनका विवाह हो सकता है। क्योंकि गुरु की पंचम दृष्टि पड़ रही है। वहीं जो लोग संतान के इच्छुक हैं, उनको जुलाई के बाद सफलता मिल सकती है। जनवरी के बाद से आप कभी अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं जो आपका व्यापार स्लो चल रहा था, उसमें रफ्तार देखने को मिलेगी। क्योंकि साढ़ेसाती का दूसरा फेज खत्म हो रहा है और शनि देव की दृष्टि आपके कर्म भाव से हट रही है। मतलब शनि देव आपको लाभ देना शुरू कर देंगे। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको जनवरी के बाद नई नौकरी मिलने के योग बनेंगे।

साल 2023 में जुलाई के बाद आप कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं फरवरी से मई से लेकर वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। वहीं आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। साथ ही धन संचय भी आप कर सकेंगे।

मकर राशि वालों का स्वास्थ्य 2023 (Health Of Makar Zodiac In 2023)

साल 2023 में मकर राशि वालों को सेहत मे तेजी से सुधार देखने को मिलेगा। फरवरी शुरू होते ही आपको पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन राहु आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में विराजमान हैं। इसलिए छोटे- मोटी बीमारियां आपको घेर सकती हैं। गले और छाती के रोग हो सकते हैं। साथ ही माता की सेहत का ध्यान रखें। वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2023 में आप शनि देव की आराधना करें। साथ ही काले तिल और काली दाल का दान करें। साथ ही बुधवार के दिन आपको 5 बादाम, काला कपड़ा और नारियर को नदी में प्रवाहित करें। साथ ही पूरे साल प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close