योगी का जलाया गया पुतला..एनएसयूआई नेताओं ने कहा..हार के भय से किया सीएम भूपेश पर fir

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—-सोमवार को बिलासपुर विधानसभा एनएसयूआई अध्यक्ष विकास ठाकुर की अगुवाई में युवा नेताओं ने महामाया चौक सरकन्डा में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी का पुतला जलाया। इस दौरान कांग्रेस के युवा नेताओं ने भाजपा और योगी के खिलाफ  जमकर नारेबाजी भी की है। यद्यपि पुलिस ने युवा नेताओं से पुतला छीनने का असफल प्रयास किया है। 
 
             छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने आक्रोश जाहिर किया है। इसी क्रम में बिलासपुर में एनएसयूआई के युवा नेताओं ने महामाया चौक सरकन्डा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया। इस दौरान एनएसयूआई बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष विकास ठाकुर की अगुवाई में युवा नेताओं ने भाजपा और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है
 
               पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान विकास सिंह ठाकुर ने बताया कि उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार षड़यन्त्र कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। विकास ने कहा कि भूपेश बघेल इस समय चुनाव प्रचार कार्य से उत्तरप्रदेश में है। कोरोना गाइडलाइन के साथ सीमित लोगों के साथ कांग्रेस के पक्ष में वोट जनता के बीच वोट मांगने गए। कांग्रेस की लहर और भूपेश बघेल की लोकप्रियता से घबराकर उत्तर प्रदेश सरकार ने  मुकदमा दर्ज कर दिया । ऐसा किया जाना लोकतंत्र की हत्या है। किसी लोकतांत्रिक देश के मुख्यमंत्री के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाना निंदनीय है। 
 
             जिला कार्यकरी अध्यक्ष रंजीत सिंह ने  बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता हजारों लोगों के साथ सभाएं कर रहे हैं।उनके खिलाफ किसी भी थाने में कोई आवेदन तक नही लिया जा रहा है। हम छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के कार्यकर्ता अपने नेता किसान पुत्र भूपेश बघेल के समर्थन में उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस का पुरजोर विरोध करते हैं। हम जानते हैं कि योगी की सत्ता खिसने वाली है। यही कारण है कि वह लोकतांत्रिक कदम उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
 
            बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष मयंक सिंह गौतम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ हमारे मुखिया भूपेश बघेल के कार्यक्रमों से डर गए हैं। उन्हें अब कुर्सी खिसकती दिखाई दे रही है। यही कारण है कि योगी सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या कर मुख्यमंत्री बघेल पर मुकदमा दर्ज किया है। योगी के इस घटिया कदम का छत्तीसगढ़ में एनएसयूआई के युवा नेता विरोध करता है।
विरोध में आज हमने योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया है।
 
                    पुतला दहन के कार्यक्रम में बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष विकास ठाकुर के साथ कार्य जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मयंक सिंह गौतम, पूर्व प्रदेश सचिव अर्पित केशरवानी, राष्ट्रीय संयोजक सिद्धार्थ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष लोकेश नायक, आशीष रावत, हिमांशु राई,रंजेश सिंह, पूर्व प्रदेश संयोजक रतन तिवारी, सन्नी श्रीवास, शैलू साहू,संदीप लहरे,पारष यादव,जाफर मेमन, हर्ष सिंह, शुभम सोनी, जोंटी नागोत्र, नाज़िम हुसैन, आशुतोष मेश्राम, हिमांशु शर्मा, पुष्पराज ,सोमी ध्रुव,देव द्विवेदी,तरुण यादव,देवाशीष सिंह,सुमित शुक्ला,विपिन साहू आदि भारी संख्या में एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
close