आप नेताओं का एलान..सरकार करे भूल सुधार.. अन्यथा युवा 3 अगस्त को करेंगे उग्र आंदोलन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- आम आदमी पार्टी नेताओं ने रेलवे पर गंभीर आरोप लगाया है। आप नेताओं ने बताया कि असिस्टेंट लोकोपायलट भर्ती में स्थानीय बेरोजगार युवकों के साथ अन्याय किया जा रहा है। रेलवे विभाग  के तरफ से हो रही गैर बराबरी और आउटसोर्सिंग के विरोध में 25 जुलाई को आरआरबी बिलासपुर जोन और जीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया था। बावजूद इसके मामले में रेलवे प्रशासन ने सकारात्मक कदम नहीं उठाया।
                  आम आदमी पार्टी प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला और जसबीर सिंह ने बताया कि रेलवे भर्ती 2018 में  एक बार फिर भर्ती प्रक्रिया को अपनाते हुए, केंद्र में  बैठी मोदी सरकार ने बाहरी लोगों को प्राथमिकता में शामिल किया है।  इलाहाबाद, गोरखपुर मध्य प्रदेश के अभ्यर्थियों को वन आरआरबी वन कैंडिडेट नियम का उल्लघन करते हुए, आउटसोर्सिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। निश्चित रूप से स्थानीय युवाओं के साथ अन्याय है।
       प्रियंका शुक्ला और जसबीर ने बताया कि  राज्य और केंद्र सरकारो को दिखाई सुनाई पड़ना बंद हो गया है। दोनों पार्टियां अपने स्वार्थ में डूबी हैं। छत्तीसगढ़ के नौजवानो के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। दोनो ही दल मुद्दे पर शांत है।
                जसबीर सिंह के अनुसार अभ्यर्थियों ने बताया कि 2018 से चुप हो गए थे। बिलासपुर जोन के RRB कटऑफ 67.8 परसेंट  था,। लेकिन अन्य राज्य के कटऑफ अलग अलग।  जैसे ओडिशा का 63 कटऑफ था। जब भर्तियां हो रही है, तो प्राथमिकता राज्य के युवाओं, अभ्यर्थियों को दिया जाना चाहिए था।
      लेकिन छत्तीसगढ़ के युवाओं को मौका नही मिलकर ओडिशा, उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश, अजमेर आदि जगह के बच्चों को दिया जा रहा है। इसका मतलब यह कि केन्द्र सरकार खुद के बनाये नियम का उल्लंघन कर रही है। ऐसे में राज्य के सरकार की चुप्पी, कई सवाल खड़े करते हैं।
            आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी ने  कहा कि छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थी को मौका ना देकर,बगल के किसी दूसरे राज्य को मौका देना, समझ से परे है। अभ्यर्थियों को मजबूर किया जा रहा है कि अग्निपथ की तरह आंदोलन करें। यदि  समय रहते मांगो को गंभीरता से नहीं लिया गया तो 3 अगस्त को आम आदमी पार्टी की अगुआई में,छत्तीसगढ़ के युवा उग्र प्रदर्शन करेंगे।
close