युवा भाजपा नेताओं ने किया..विधायक निवास का घेराव.सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—  भारतीय जनता पार्टी तखतपुर युवा मोर्चा ने विधायक निवास का घेराव किया। धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार के ढाई साल का हिसाब मांगा। जनता के बीच भूपेश सरकार को विकास विरोधी बताया।
 
            तखतपुर विधानसभा में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर युवा मोर्चा ने धरना प्रदर्शन किया है। इस दौरान युवा नेताओं ने प्रदेश सरकार के कामकाज का हिसाब भी मांगा है। रोशन सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने चुनाव के समय वादा किया था कि शराब बिक्री को पूरी तरह से बन्द किया जाएगा। कांग्रेसियों ने शराबबन्दी के समर्थन में गंगाजल भी उठाया था।लेकिन सरकार बनते ही कांग्रेस सरकार ने डोर टू डोर शराब बिक्री का फरमान जारी कर दिया। 
 
          रोशन सिंह और अजय यादव ने बताय कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने तखतपुर विधायिका रश्मि आशीष सिंह के निवास के सामने धरना प्रदर्शन कर वायदा खिलाफी को लेकर आक्रोश जाहिर किया।
 
        दोनो नेताओं ने बताया कि ढाई साल बीत गए हैं..प्रदेश की महिलाएं लगातार सवाल कर रही है कि प्रदेश में शराब बन्दी कब होगी। किसान भी धान का समर्थन मूल्य मांग रहे है। लेकिन सरकार कान में ऊंगली डालकर बैठी है।
 
         रोशन और अजय ने कहा कि ज्य सरकार अपने विफ़लता का ढाई साल पूरा कर चुकी है। रसूखदारों ने गरीबों के न्याय पर कब्जा कर लिया है। पिछले ढाई सालों में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
 
         रोशन ने कहा कि ,गन्ने की बकाया राशि देने में सरकार नाकाम है। नैतिकता के आधार पर सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। बेरोजगार युवकों में भूपेश सरकार के खिलाफ गहरी नाराजगी है। वादा के बाद भी आज तक किसी युवा बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया गया है।
 
           युवा भाजपा नेताओं ने  आशीष सिंह को ज्ञापन देकर युवा बेरोजगार को 2500 रुपये के हिसाब से 30 माह का 75000 रुपये तत्काल देने की बात कही। शराबबंदी तत्काल लागू करने के अलावा बुजुर्गों के लिए तत्काल पेंशन स्कीम शुरू करने को कहा।
 
    इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रौशन सिंह,जिला महामंत्री तिलक देवांगन,भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रितेश सिंघल,अनमोल झा, केतन सिंह, सिद्धार्थ शुक्ला,राहुल सराफ,अभिषेक चौबे,तखतपुर मण्डल अध्यक्ष अजय यादव,कोमल सिंह ठाकुर पार्षद ,विजयपुर मंडल अध्यक्ष कामता कुलमित्र,गनियारी मंडल अध्यक्ष अभिलाष लोनिया सुनील साहू,जित्तू ठाकुर ,अंकित पाण्डेय, ओमकार सोनी,राकेश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
close