कश्यप कालोनी में युवा इंजीनियर ने लगाई फांसी.. मौके पर पहुंची पुलिस.पढ़ें फिर पिता ने क्या कहा?

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कश्यप कालोनी में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। युवती का नाम प्रियंका कौोशिक बताया जा रहा है। खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनाम कार्रवाई और परिजनों से पूछताछ की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 
 
              पुराना बस स्टैण्ड स्थित कश्यप कालोनी में किराएदार एक युवती ने फंखा पर दुपट्टा के सहारे आत्महत्या को अंजाम दिया है। युवती का नाम प्रियंका कौशिक पिता मालिक राम कौशिक है। युवती के पिता ने पुलिस के सामने हत्या की आशंका जाहिर की है। बहरहाल पुलिस..मामले में जांच पड़ताल के बाद ही कुछ बताने की बात कह रही है।
 
                    जानकारी के अनुसार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के आसपास जानकारी मिली कि संतोष गुप्ता के घर में रहने वाली किराएदार प्रियंका कौशिक की पंखे पर लटकी लाश मिली है। मामले की जानकारी सिटी पुलिस कोतवाली को दी गयी। साथ परिजनों गांव झाल में रहने वाले उसके माता पिता को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया।
              
                          पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि युवती प्रियंका शुक्ला लखमीचन्द सी बीई की है। पढ़ाई के बाद तेलीपारा में ही सिविल इंजीनियर तिवारी आर्किटेक्ट के यहाँ काम कर रही थी। सुबह तक मामला सब कुछ ठीक था। लेकिन दोपहर करीब तीन बजे के बाद युवती का शव पर पंखा से लटका मिला।
 
                  लोगों ने बताया कि मृतका की बहन भी हॉस्टल में साथ रहकर पढ़ाई करती है। लेकिन वह दो एक दिन पहले अपने घर ग्राम झाल गयी। और आज हादसा हो गया। पिता ने पुलिस के सामने पूछताछ के दौरान हत्या की आशंका जाहिर किया है।  पिता ने बताया कि वह सामान्य किसान है। चार बहन और एक भाई में प्रियंका पढ़ने में होशियार और साहसी थी। जीवन में कुछ करना चाहती थी। और भाई बहनों को पढ़ा लिखाकर बड़ा इंसान बनाने का ख्वाब रखती थी। उसे घर के सभी लोग प्यार करते थे। लेकिन अब सब कुछ मिट गया।
 
            बहरहाल घटना स्थल पहुंचकर कोतवाली थानेदार प्रदीप आर्य ने सभी पक्षों का बयान दर्ज कर मर्ग कायम किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार प्रियंका ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जांच का विषय है। जल्द ही कारणों पता लगा लिया जाएगा।
close