हथियार के साथ युवक गिरफ्तार..आने जाने वालों को धमकाते पाया गया..आरोपी को भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सिरगिट्टी पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर धारदार नुकीला हथियार लहराने और आने जाने वाले के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की है। फैजूल शाह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार को जब्त कर आर्म्स एक्ट 25 ,27 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम अजय यादव  निवासी गणेश नगर नयापारा है।
 
           थानेदार फैजूल शाह ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली कि णेश नगर नयापारा चौक के पास अजय यादव नाम का व्यक्ति धारदार  हथियार लेकर  लहराते हुए आने जाने वालों को धमका रहा है। जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। इसके चलते इलाके में दहशत का माहौल है।
 
            मामले की जानकारी पुलिस कप्तान समेत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू को दी गयी। आलाधिकारियों के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम गणेश नगर नयापारा  में घेराबंदी कर आरोपी अजय यादव को धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया।
 
                  आरोपी के खिलाफ 25, 27 आर्म्एस एक्ट कके तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को विधिवत  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया। धरपकड़ की कार्रवाई में थाना प्रभारी फैजुल  शाह प्रधान आरक्षक देव मून सिंह, आरक्षक मिथिलेश सोनी, आफाक खान, रंजीत खलखो, धनराज , बोधु कुमार, कमलेश शर्मा, का  सक्रिय योगदान रहा।
TAGGED: , ,
close