संदिग्ध अवस्था में ग्राहक तलाशते पकड़ाया युवक.. भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप बरामद..गया जेल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—- पुलिस को नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में बड़ी सफलता मिली है।ईमलीपारा रोड में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक आरोपी को बैग के साथ पकड़ा गया है। बैग से पुलिस ने छानबीन के दौरान 168 नग प्रतिबंधित सिरप बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम नीरज वस्त्रकर है। आरोपी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तार बहार का रहने वाला है।
 
                     अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि मुखबीर से  पुलिस को जानकारी मिली कि व्यक्ति इमलीपारा रोड में बैग लेकर संदिग्ध सामग्री लेकर घूम रहा है। कुछ बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। 
 
               सूचना  के बाद तत्काल थाना से एक टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। संदिग्ध  व्यक्ति को इमलीपारा रोड में नीले रंग के बैग के साथ घूमते पकड़ा गया। आरोपी ने अपना नाम नीरज पत्रकार कंस्ट्रक्शन कॉलोनी निवासी होना बताया।
 
            जांच पड़ताल के दौरान संदेही के बैग में 168 नग कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। आरोपी ने बताया कि सिरप को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।
close