VIDEO- युवा कांग्रेस नेता कोकोपाढ़ी ने बताया-मोदी ने डाला किचन में डाक,जब दिखाओगे तो दिखेंगे,हम लगातार विरोध कर रहे

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—- प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णानन्द कोकापाड़ी ने आज बिलासपुर पहुंचकर युवा नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान युवा नेताओं ने अपने साथियों को रिचार्ज किया। कोकापाढ़ी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर जिले की नई और ऊर्जावान टीम तैयार किया जाएगा। टीम प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं तक अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएगी। साथ ही केन्द्र सरकार की गलत नीतियों समेत महंगाई और पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि के खिलाफ उग्र प्रदर्शन भी करेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   पत्रकारों से प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि गुुरूवार को बिलासपुर का दौरा किया। कांग्रेस भवन में युवा नेताओं के साथ बैठक कर जरूरी रणनीतियों पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश कार्यकारी युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री समेत जिले के पदाधिकारी शामिल हुए।

               कोकापाढ़ी ने बताया कि प्रदेश स्तर पर सभी जिलों में युवा टीम का विस्तार किया जाएगा। नई टीम बनेगी। लोगों को नई जिम्मेदारियों दी जाएगी। टीम के सदस्य राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। साथ ही केन्द्र सरकार की डकैती नीति के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर जनता को जागरूक करेंगे। पाढ़ी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने गैस और पेट्रोल के दाम में इजाफा कर महंगाई को खुला निमंत्रण दिया है। युवा कांग्रेस नेता आने वाले समय में जल्द ही पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेंगे। 

           एक सवाल के जवाब में कोकापाढ़ी ने बताया कि इलेक्टेट या सलेकक्टेड की बात नहीं है। टीम में उन्ही लोगों को मौका दिया जाएगा। जिन्होने पार्टी के लिए काम किया है।

                      क्या यह परिवर्तन प्रदेश स्तर पर भी होगा। कोकापाढ़ी ने बताया कि परिवर्तन प्रक्रिया का हिस्सा है। जिसे जिम्मेदारी दी जाएगी वह काम वह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी करेगा। उन्होने बताया कि पार्टी के आदेश के अनुसार हम काम करते हैं।

                        प्रदेश समेत शहर की कानून व्यवस्था बिगड़ गयी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष से मारपीट की गयी है। पाटन विधानसभा में पांच लोगों की मौत पर भाजपा हायतौबा कर रही है। पाढी ने बताया कि हमारे मुख्यमंत्री, गृहमंत्री कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से सजग है। जनता से सीधा संवाद करते हैं। और समस्या का निदान भी करते हैं।

                               2014 में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन देखने को मिला। आप लोग कहां है। युवा नेता ने बताया कि हमन दिल्ली में शतक 100 कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में किया। दरअसल मीडिया दिखाता नहीं है इसलिए हम दिखते नहीं है। लेकिन हमारा विरोध प्रदर्शन मूल्य वृद्धि के खिलाफ लगातार चल रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार ने किचन में डाका डाला है। जेब से लूट की है। हम विरोध भी कर रहे हैं।

           आखिर छत्तीसगढ़ के युवा नेता क्या कर रहे है। पाढ़ी ने कहा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आने वाले समय में मूल्य वृद्धि के खिलाफ तेज और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

                   आफलाइन परीक्षा को लेकर लगातार विरोध किया जा रहा है। आखिर सरकार किस तरह परीक्षा लेना चाह रही है। युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि आफलाइन परीक्षा का आयोजन अभिभावकों और छात्रों की सहमति से लिया जाए। चूंकि अभी कोरना का प्रकोप बढ़ रहा है। इसलिए परीक्षा आनलाइन ही होगी। इस मामले में सरकार को फैसला करना है। फिलहाल कोरोना से बचाव के लिए आनलाइन परीक्षा ही उचित है।  पत्रवार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण राय और जिला युवा कांग्रेस प्रभारी,प्रदेशमहामंत्री सुबोध हरितवाल भी मौजूद थे।

close