दिल्ली में युवा कांग्रेस नेता का सम्मान..राहुल गांधी ने कहा.आशीष ने पेश किया मिसाल..कोरोना काल में जान की बाजी लगाकर जरूरतमंदों के पोछे आंसू

BHASKAR MISHRA
नई दिल्ली/बिलासपुर—-प्रदेश कांग्रेस महासचिव आशीष अवस्थी ऊर्फ मोनू को नई दिल्ली में सम्मानित किया गया है। मोनू अवस्थी का सम्मान कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया है। इस दौरान राहुल गांधी ने बिलासपुर को विशेष याद करते हुए मोनू अवस्थी की कोरोना काल में जरूरतमंदों के समर्पण की जमकर तारीफ की है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस को नेता की नहीं बल्कि ऐसे समर्पित युवाओं की जरूरत है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार रहे।  मोनू अवस्थी ने अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन किया है। हमें मोन अवस्थी जैसे युवा चेहरों पर गर्व है। इस दौरान राहुल गांधी ने उन सभी चेहरों को सम्मानित किया। जिन्होने कोरोना काल में जान की बाजी लगाकर जरूरत मंदों की सेवा की है।
 
                  नई दिल्ली स्थित कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में कोरो ना काल में जरूरतमंदों की सेवा करने वाले युवा से लेकर वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया। इस दौारन बिलासपुर के युवा नेता और प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव आशीष अवस्थी ऊर्फ मोनू का भी राहुल गांधी ने सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने विशेष रूप से अपने भाषण में मोनू अवस्थी के सेवा कार्यों का जिक्र किया।
 
             जानकारी देते चलें कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने पूरे देश मे कोरोना काल मे उत्कृष्ट सेवा करने वाले युवाओं को सम्मानित करने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में देश के नामचीन चेहरे भी शामिल हुए। कोरोना काल में जान की बाजी लगाकर जरूरतमंदों की सेवा करने वालों को राहुल गांधी के हाथों सम्मानित किया गया। इसी क्रम में राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आशीष मोनू अवस्थी को भी सम्मानित किया। 
 
               सम्मान कार्यक्रम के दौरान श्रीनिवास समेत कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आशीष अवस्थी ने कोरोना काल के दौरान..जान की बाजी लगाकर..बिलासपुर मे जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत बचाव कार्य किया। दिन रात मेहनत कर सामग्री का वितरण किया। 
     
           राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस को आशीष अवस्थी समेत सम्मानित होने वाले जुझारू युवा नेताओं की जरूरत है। भरोसा है कि सेवा कार्य अभियान को सभी लोग लगातार बनाकर रखेंगे। ना केवल युवा बल्कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी जरूतमंदों के लिए सेवा कार्यक्रम चलाएंगे। क्योंकि अभी कोरोना का संकट टला नहीं है। 
 
                  सम्मानित होने के बाद आशीष अवस्थी ने कहा कि मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता का राहुल गांधी के हाथों सम्मानित होना गर्व की बात है। इस सम्मान को कभी नही भूलुंगा। पूरा विश्वास है कि वरिष्ठों का मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहेगा। राहुल गांधी ,युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी, प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी का हमेशा आभारी रहूंगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close