युवा कांग्रेस अध्यक्ष का आतिशी स्वागत..आकाश ने किया गुटबाजी से इंकार..कहा..दोनो अध्यक्षों की हुई प्रदेश प्रभारी से बातचीत..करेंगे..राहुल,भूपेश का सपना साकार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का बिलासपुर प्रथम आगमन पर युवा नेताओं ने आतिशी स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने जोन स्तरीय युवा कांग्रेस टीम की बैठक में नेताओं को रिचार्ज किया। शाम को भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत भी किया। इसके पहले पत्रकारों से रूबरू होकर प्रदेश युवा कांग्रेस की रणनीतियों को साझा किया। आकाश शर्मा ने आरएसएस को देश का बताया। उन्होने इंकार किया कि यूथ टीम में किसी प्रकार की गुटबाजी है। आकाश ने प्रदेश उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति का ना केवल बचाव किया। बल्कि प्रियंका सालसार के स्वागत में दोनो जिला अध्यक्षों की  अनुपस्थिति को सामान्य बताया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष का बिलासपुर के युवा नेताओं ने आतिशी स्वागत किया। आकाश शर्मा ने बताया कि 21 नवम्बर को रायपुर स्थित इन्डोर स्टेडियम में भारत जोड़ो यात्रा युवा संकल्प समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत प्रदेश के मुखिया, विधायक और सभी पदाधिकारी शिरकत करेंगे।

           आकाश ने कहा कि राहुल गांधी देश की एकता और अखण्डता के लिए भारत जोड़ो पदयात्रा पर हैं। देश को पिछले चार पांच साल में विघटनकारी तत्वों से खतरा बढ़ा है। दरअसल देश को आरएसएस की सोच से खतरा है। तिरंगा और सामाजिक सद्भभाव से खतरा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार अच्छा काम कर रहे हैं। संकल्प समारोह के माध्यम से सरकार की रीति नीति और राहुल गांधी के यात्रा के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा।

                    युवा कांग्रेस में अभी से ही गुटबाजी नजर आने लगी है। आकाश शर्मा ने गुटबाजी से इंकार किया। उन्होने कहा कि संगठन का चुनाव लोकतांत्रिक प्रकिया से हुआ है। गुटबाजी का सवाल ही नहीं उठता है। प्रदेश प्रभारी प्रियंका सालसर बिलासपुर पहुंची। ना तो उनका स्वागत किया गया..ना ही दोनो अध्यक्ष ही नजर आए। कांग्रेस भवन का ताला भी नहीं खुला। गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि दरअसल दोनो अध्यक्ष बाद में मिलकर प्रियंका से मार्गदर्शन लिया। बहुत ही कम समय होने के कारण ऐसा हुआ।

                   प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी की अनुपस्थिति के सवाल को आकाश ने टालने का प्रयास किया। फिर उन्होने कहा कि मोनू अवस्थी अपनी जिम्मेदारी को लेकर बाहर हैं। 

       यूथ कांग्रेस में कितने पदाधिकारियों और सदस्यों के खिलाफ क्रिमिनल रिकार्ड है…। प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सभी का रिकार्ड खंगाला गया है। यदि कोई जानकारी मिलती है तो कार्रवाई करेंगे। इस दौरान युवा नेता सिद्धांशु,मिश्रा, महेन्द्र गंगोत्री, भावेन्द्र गंगोत्री, समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।             

close