युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मोनू को मिला राहुल से आशीर्वाद.. पदयात्रा के दौरान गांधी ने कहा..जनसेवा को बनाएं मंत्र..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद आशीष मोनू अवस्थी ने भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी से आशीर्वाद लिया। यात्रा के दौरान मोन अवस्थी ने राहुल गांधी को जुड़कर छत्तीसगढ़ के युवाओं के विचारों को सामने रखा। साथ ही युवा संगठन को लेकर मार्गदर्शन करने को कहा।
 
                       छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद युवा नेता मोनू अवस्थी राहुल गांधी से आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेने तेलंगना पहुंचे। हैदराबाद के पास स्थित साधनगर में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शिरक किया। करीब दस मिनट चलते हुए मोनू अवस्थी ने राहुल गांधी से संवाद किया। छत्तीसगढ़ के युवाओं की भावनाओं को सामने रखा।
 
                       मोनू अवस्थी ने बताया कि भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर देश की जनता को बहुत उम्मीद है। फिरकापरस्त लोगों में बेचैनी है। विपक्षी अनर्गल प्रलाप कर अपनी खीझ जाहिर कर रहे हैं। मोनू ने बताया कि यात्रा के दौरान करीब दस मिनट राहुल गांधी के साथ पदयात्रा के अलावा बातचीत का अवसर मिला। उन्होने युवाओं को जोड़ने के लिए कहा। राहुल गांधी ने निर्देश दिया कि युवाओं को देश की वस्तुस्थिति से अवगत कराएं। सरकार अच्छा काम कर रही है..योजनाओं के बारे में बताएं। 
    
               मोनू के अनुसा्र राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं की ताकत का हमें अच्छी तरह से अहसास है। यदि युवाओं ने ठान लिया तो अनर्गल प्रलाप करने वालों का मुंह बन्द हो जाएगा। इस बार सभी युवा चुनकर आए हैं। इसलिए उनकी जिम्मेदारी बनती है कि एकजुट होकर प्रदेश और देश के विकास में काम करें। संगठन को मजबूती देने के साथ जनता जनार्दन की सेवा करें। प्रदेश सरकार की रीति और नीति को जन तक पहुंचाएं। इस दौरान राहुल गांधी ने शुभकामनाएं भी दी है।
 
                               मोनू ने यह भी बताया कि दिल्ली मे भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों  को दिल्ली बुलाया । तीनो उम्मीदवारों का  साक्षत्कार लिया गया। संगठन ने उन्हें प्रदेश युवा संगठन में उपाध्यक्ष का दायित्व दिया है। पूरी ईमानदारी के साथ दायित्यवों का निर्वहन करूंगा। इस दौरान राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य देश से धधक रही नफरत की आग को बुझाना है। सम्पूर्ण भारत में सकारात्क जोश पैदा करना है।
Share This Article
close