ट्रेन से गिरकर युवक की मौत..सलका रोड स्टेशन के पास हुआ हादसा.मृतक धौलपुर अंबिकापुर निवासी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— कोटा स्टेशन मास्टर की सूचना पर एक मर्ग कायम किया है। मेमो में स्टेशन मास्टर ने बताया है कि एक अज्ञात व्यक्ति की लाश सलका रोड और बेलगहना के बीच रेलवे ट्रैक पर पायी गयी है। सूचना के बाद कोटा पुलिस टीम मौके पहुंची। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि युवक धौलपुर अंबिकापुर का निवासी है। उम्र करीब 42 साल के आस पास है। शायद नींद के झोंके में ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी है।
 
                  कोटा पुलिस के अनुसार शुक्रवार को दोपहर करीब 11 बजे के आसपास कोटा रेलवे स्टेशन मास्टर ने एक मेमो भेजा। मेमो में बताया गया कि बेलगहना तखतपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर एक लाश मिली है। जानकारी के बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
 
             रेलवे मास्टर की सूचना पर मर्ग कायम किया गया। शव  को 759/23-25 के पास बरामद किया गया। मामले में धारा 174 का अपराध दर्ज किया गया। अज्ञात मृतक का फोटो खींचकर सभी सोसल मीडिया ग्रुप में वायरल किया गया।
 
                                जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि मृतक का नाम वीरभद्र प्रताप सिंह ऊर्फ सचिन है। मृतक के पिता का नाम सोमेश्वर प्रताप सिंह है। मृतक की उम्र करीब 42 साल और धौलपुर अंबिकापुर का रहने वाला है।  जानकारी के बाद परिजनों से सम्पर्क किया गया। पंचनामा और फोरेंसिक टीम की कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के इंतजार में मरचूरी में रखा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डाक्टरों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत गाड़ी से गिरकर हुई है। बहरहाल पीएम के बाद सब कुछ स्प्ष्ट हो जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। 
close