कारगील चौक में दिन दहाड़े युवक की हत्या..आरोपियों ने चाकू और तलवार से किया हमला..तीनों युवक गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- कारगिल चौक में दिन दहाड़े युवक की चाकू और तलवार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। मामले की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची।युवक को बचाने का भरसक प्रयास किया गया। लेकिन सिम्स में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वाले युवक का नाम रोशन यादव है। बताया जा रहा है कि तीन लोगों ने पुरानी रंजीश को लेकर हमला किया है। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
                              
           एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि कारगिल चौक में दिल दहाड़े तीन युवकों ने एक युवक को तलवार और चाकू से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और पतासाजी कर हमला करने वाले तीनों युवको को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों पर आईपीसी की धारा धारा 294,323,302,34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी अरमान खान उर्फ अमान खान चाटीडीह चाटीडीह पठान मोहल्ला मस्जिद के पीछे रहता है। दुसरा आरोपी फिरोज ख़ान उर्फ  छेदरा गोलू पिता सलीम खान निबस्ती जरहाभाठा का रहने वाला है। जबकि तीसरा आरोपी आकाश सिंह सोंधिया उर्फ मोनू चाटीडीह का रहने वाला है। 
 
          उमेश कश्यप ने बताया कि मृतक के पिता मुखीराम यादव ने पूछताछ के दौरान जानकारी दी कि वह वार्ड क्रमांक 19 में रहता है। मुखीराम ने बताया कि करीब साल भर पहले आरोपी बारी साहब घर में चोरी करने घुसा था।  मामले की जानकारी पुलिस को दे दिया। पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी उससे और पुत्र रोशन यादव से खुन्नस रखने लगा। इसके पहले फिरोज खान ने कई बार मारने पीटने की धमकी भी दिया था।
 
         मृतक के पिता मुखीराम ने बताया कि बेटा रोशन यादव कारगिल चौक के पास दीपावली पर्व पर रंगोली की दुकान फुटपाथ पर लगाया। करीब 12 बजे दिन फिरोज खान, अरमान खान और आकाश सोंधिया मोटर साइकल से काफी तैश में आए। उनके हाथ में तलवार और चाकू था। तीनों ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। 
 
             इसी दौरान फिरोज खान ने तलवार से और अरमान, आकाश ने चाकू से रोशन यादव पर हमला कर दिया। जिससे रोशन यादव के पेट सीना गहरी चोट पहुंची। घटना के बाद रोशन बुरी तरह से घायल हो गया। रोशन ने सिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
 
                  मुखीराम ने बताया कि बीच-बचाव करने के दौरान तीनों ने उसे भी मारापीटा। जिससे उसे भी चोट पहुंची है। 
     
                
TAGGED: , ,
close