यू ट्यूब को बनाया हथियार..दिया लूटपाट को अंजाम..एसपी ने बताया..तीनों आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—तोरवा पुलिस ने लूट प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूट का सामान भी बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया है कि इसके पहले भी लूटपाट में चार महिलाओं को शिकार बनाया है। मामले का खुलासा आज पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने बिलासागुड़ी में किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
                    पुलिस कप्तान ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि यूट्यूब से देखकर घटना को देता था। उसने यूट्यूब से शिक्षआ लेकर चार महीने  4 महिलाओ को निशाना बना चुका है। 
 
                पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने आज बिलासागुड़ी में 30 जनवरी को तोरवा क्षेत्र में महिला के साथ लूटपाट मामले का खुलासा किया। पारूल माथुर ने बताया कि 30 जनवरी को सुबह हेमुनगर बीएसएनएल टावर के पास जीनत ग्रीन विहार निवाासी सीमा राय के साथ लुटेरों ने लूटपाट को अंजाम दिय। महिला अपने बेटे को स्टेशन छोड कर घर आ रही थी।  अचानक एक स्कूटी सवार व्यक्ति आया और झपट्टा मारकर गले से सोने की चैन लूट कर भाग गया।  घटना की जानकारी महिला के परिजनों ने तोरवा थाना पहुंचकर शिकायत की। 
 
          पुलिस कप्तान ने जानकारी दी कि वरिष्ठ अधिकारी उमेश कश्यप, स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया। थानेदार की पतासाजी और मुखबिर की सूचना पर आरोपी राजकिशोर नगर मे दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया। आरोपी ने बताया कि पूर्व में भी वह लूटपाट की घटना को अंजाम दे चुका है। लूट के सामान को खरसिया में अन्य आरोपियो को बेचना बताया। 
 
              आरोपी की निशानदेही पर लूट के सामान को खरसिया से बरामद किया गया। अन्य आरोपियो को भी पकड़ा गया। 
 
आरोपियों से बरामद सामान
 
              आरोपियों के पास से लूटपाट के दौरान उपयोग किए गए वाहन और सोने की चैन और मोबाइल बरामद हुआ है। बरामद सामान की कीमत करीब 4 लाख से अधिक है। 
 
पकड़े गए आरोपियों के नाम
 
1) अनिल कछवाहा उर्फ खटका पिता रामप्रसाद कछवाहा निवासी सगराटोला टिकराकला गौरेला हाल मुकाम डबरा जिला बिलासपुर
2) मनोज अग्रवाल पिता स्व सत्यनारायण अग्रवाल निवासी खरसिया
3) दिलीप अग्रवाल पिता स्व किशन लाल अग्रवाल निवासी खरसिया
 
इनका रहा विशेष सहयोग
 
                    कार्यवाही में थाना प्रभारी सुरेन्द्र स्वर्णकार ,उपनिरीक्षक एचएस पटेल और उपनिरीक्षक अमृतलाल साहू प्रधान आरक्षक कुमार केंवट समेत आरक्षक संजीव जांगडे, गोविंद शर्मा, अनुप किंडो,साहेबअली का विशेष भूमिका अहम रही।
TAGGED: , ,
close