अमर अग्रवाल ने कहा-कांग्रेस ने छीना जनता का अधिकार…बताया- भाजपा को मिल रही जीत..मतदाओं को दी बधाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने प्रदेश के साथ-साथ बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्ड के मतदाताओं के प्रति आभार जाहिर किया है। अमर अग्रवाल ने कहा कि सभी मतदाताओं का भारतीय जनता पार्टी ह्दय से आभार व्यक्त करती है। मतदाताओं का एक एक वोटप्रदेश को नई दिशा प्रदान करेगा।  प्रदेश के उज्जवल भविष्य की कल्पना को भाजपा सकार करेगी। विकास को गति मिलेगी।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
 
             शाम को मतदान के बाद अग्रवाल ने कहा कि मतदाताओं ने बड़ी संख्या में अपने मतों का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत किया।  विश्वास है कि प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों में प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों में बड़ी संख्या में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी चुनाव जीत रहे है। नगर निगम में महापौर नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में अध्यक्ष भाजपा का बनेगा। सभी मतदाताओं का हम भाजपा की तरफ से आभार व्यक्त करते है।
 
     अपने संदेश में अमर ने कहा कि मलाल इस बात का है मतदाताओं से प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव में एक वोट का अधिकार छीना है। भाजपा सरकार के दौरान नगरीय निकाय चुनावों में प्रत्येक मतदाता को 2 वोट देने का अधिकार प्राप्त था। लेकिन कांग्रेस सरकार ने महापौर को दिए जाने वाले वोट को छीन लिया है। इसका परिणाम चुनाव में कांग्रेस को भुगतना ही पड़ेगा।
 
close