मस्तूरी में जोगी रथ का आतिशी स्वागत…पूर्व सीएम ने कहा…सरकार बनते ही पहले दिन करूंगा 5 काम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— अजीत जोगी का विजय रथ आज बिलासपुर जिले में प्रवेश किया। मस्तूरी विधानसभा के गांव जोन्धरा में अजीत जोगी का जोरदार स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद चतुर्वेदी और लोकसभा सहप्रभारी संतोष दुबे की अगुवाई में कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने जोगी की महाआरती की। जोगी के विजय रथ के साथ 300 से अधिक गाड़ियों का काफ़िला देखने को मिला। 200 से अधिक नौजवानों ने बाइक रैली निकालकर उत्साह जाहिर किया। इस दौरान मस्तूरी जोगीमय देखने को मिला।
                       जोगी का विजय रथ मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के 14 गांवों गुजरा। अजीत जोगी ने तीन जगह आमसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में जोगी ने कहा कि आम जनता की दुवाओं और प्रार्थनाओं से ठीक हुआ हूं। भाजपा सरकार को आड़े हांथो लेते हुए मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा। जोगी ने ललकारते हुए नारा लगाया “अब जाहि लबरा राजा के सरकार, प्रदेश में आही जनता के जोगी सरकार”।
                                अजित जोगी ने मस्तूरी की जनता से वादा किया कि जनता कांग्रेस सरकार बनते ही पहले दिन 5 फाइलों में हस्ताक्षर किया जाएगा।  किसानों को 2500 रूपए समर्थन मूल्य देने के साथ सभी कर्ज माफ़ होंगे। युवाओ को रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा। प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी और नवजात कन्या कोष की स्थापना होगी।  जोगी  ने कहा कि गरीब जिस जमीन पर काबिज हैं उसका पट्टा दिया जाएगा।
                                                                 इस दौरान विशाल आमसभा में जनता ने भी दोनों हाथ उठाकर जोगी का समर्थन किया।
                    विजय यात्रा के चौथे दिन जोगी का विजय रथ मस्तूरी विधानसभा के जोन्धरा, चिल्हाटी, पचपेड़ी, धुर्वाक़री, मल्हार, बकरकुदा, बूढ़ीखार, टिकारी, वेदप्रसाद, मस्तूरी, किरारी, दर्रीघाट, लालखदान होकर पहुंचा। देवरीखुर्द में जोगी ने विशाल आम सभा में संबोधित किया। विजय यात्रा का ग्रामीणों ने जगह- जगह ढोल ताशे,फाटकों के साथ स्वागत किया।
close