मुद्दों से बचना चाहते है भाजपाई–शैलेन्द्र

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

SMART_CITY_BITE_SHAILENDRA 005बिलासपुर—26 फरवरी को नगर निगम की सामान्य सभा हंगामेदार होगी। कांग्रेस पार्षद दल  प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल के अनुसार सभा में भाजपा की तरफ से कोई मुद्दा नहीं रखे जाने की बात सामने आ रही है। मालूम हो पिछली सामान्य सभा में स्मार्ट सिटी प्रस्ताव पर कांग्रेसियों ने सभा का बहिष्कार किया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल ने बताय कि इस बार कोई भी मुद्दा प्रस्ताव में नही रखा गया है। जाहिर सी बात है कि भाजपायी बहस से बचना चाहते है। शैलेन्द्र ने बताया कि शहर के विकास के लिए कई मुद्दों पर कांग्रेस पार्षद चर्चा के लिए तैयार हैं। लेकिन भाजपायी बहुमत के आधार पर मुद्दों पर चर्चा नहीं करते हुए सभी प्रस्ताव को पास कर देते हैं। इसके चलते शहरवासियों को बहुत नुकसान हुआ है।

                शैलेन्द्र ने बताया कि सभा के दौरान संपत्तिकर में वृद्धि समेत वार्डों में साफ-सफाई और गंदगी के मुद्दे को कांग्रेस के पार्षद उठाएंगे। उन्होने कहा कि शहर में हो रहे भवनों के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नही रखा जा रहा है। भागीरथी योजना अभी तक शुरू नही हुई है। कई मुद्दे है जिन पर बहस की जरूरत है। कांग्रेस अपने दायित्वों से पीछे नहीं हटने वाली है।

               उन्होने बताया कि पिछली सभा में  27 सौ करोड़ स्वीकृत राशि को लेकर कांग्रेस ने विरोध  जताया था। महापौर ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद कांग्रेस दल सभा का बहिष्कार किया था। उन्होने बताया कि महापौर किशोर राय के पास शहर विकास को लेकर कोई ठोस योजना नहीं है।

close