अपहरण, दुष्कर्म, छेड़छाड़ मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार.. आरोपियों को जेल..अलग अलग थाना पुलिस की कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—पुलिस ने जानलेवा हमला, अपहरण, दुष्कर्म और छेड़छाड़ के अलग अलग थानों में दर्ज शिकायत और अपराध मामलें आरोपियों को धर दबोचा है। अलग अलग थानों की पुलिस ने आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया है।NEWS अपडेट के लिए ग्रुप से जुड़े,यहां क्लिक कीजिए
 
जानलेवा हमला का फरार आदतन बदमाश गिरफ्तार
 
              तोरवा थानेदार फैजूल शाह ने बताया कि कुछ दिनों पहले मारपीट और चाकूबाजी मामले में फरार तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पहले ही नाबालिग समेत दो आरोपियों को पुलिस ने जेल में दाखिल कराया है। फैजूल शाह ने बताया कि लालखदान निवासी आरोपी शिवम चौहान घटना के बाद फरार था।तोरवा पुलिस के अनुसार कुछ दिनों पहले लालखदान निवासी प्रकाश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बड़े पिता का लड़का जगदेव है। गांव के ही सूरजपाल,शिवम चौहान और एक नाबालिग ने आपसी रंजिश को लेकर जगदेव को मां बहन की गालियां देने लगे। आरोपियों ने इसी दौरान जगदेव के सिर पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया।
 
                                       पुलिस ने अपराध दर्ज किए जाने के बाद तत्काल दो आरोपियों को धर दबोचा। छानबीन के दौरान फरार आरोपी शिवम चौहान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया। 
 
झगड़ा कर भाग रहे आरोपी गिरफ्तार
 
            तोरवा पुलिस ने बीती रात चार युवकों लूडो खेलने के नाम पर लड़ाई झगड़ा कर भाग रहे चार युवकों को पकडा है। गूरूनानक चौके के पास पकड़े गए चारो आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गयी है। आरोपियों का नाम आशीष नायक निवासी देवरीखुर्द.आकाश नायक निवासी देवरीखुर्द, प्रीतम सूर्यवंशी रज्जन सूर्यवंशी है।
 
छेड़छाड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
 
रतनपुर पुलिस ने नबालिग बालिका से छेड़छाड़ के आरोप में दो मनचलों को गिरफतार किया है। नाबालिग युवतियों ने बताया कि आरोपी लगातार परेशआन कर रहे हैं। थाना में रिपोर्ट दर्ज कर अंकित मांडवा , और भोला उर्फ राज भारद्वाज को पकड़ा गया। दोनो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।
TAGGED:
close