बिलासपुर में फिर कोरोनो विस्फोट..21 मरीज पाजीटिव.. मस्तूरी सर्वाधिक प्रभावित..बिल्हा और शहर में 12 मरीज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—गुरूवार के बाद शुक्रवार को को भी जिले में कोविड-19 का कहर बरकरार है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 21 मरीज कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। सभी मरीजों का सैम्पल 14 और 17 जुलाई को लिया गया था। सर्वाधिक मरीज मस्तूरी में पाए गए हैं।  

Join Our WhatsApp Group Join Now

            स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार  गुरूवार की ही तरह शुक्रवार को भी कोरोना का कहर बरकरार है। 14 और 17 जुलाई की लिए गए सैम्पल में कुल 21 लोग कोरोना पाजीटिव पाए गए है। गंभीर रूप से पीड़ित करीब मरीजों को एम्स रिफर किया गया है। इसमें एक सात साल बच्चा और 76 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं।

  मस्तूरी में सर्वाधिक कोरोना मरीज    

                रिपोर्ट के अनुसार मस्तूरी में पाए गए कोरोना पाजीटिव मरीजों की कुल संख्या 9 है। इसमें एक सात साल का बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा मस्तरी से 65 साल के दो बुजुर्ग के अलावा एक बुजुर्ग 76 साल का ए मरीज है। मस्तूरी के 9 में से 5 मरीजों को रायपुर के एम्स में भर्ती किया गया।  जबकि अन्य चार मरीजों को कोविड 19 अस्पताल में दाखिल कराया गया है।किसी भी मरीज का ट्रैवलिंग हिस्ट्री नहीं है। सभी सम्पर्क से संक्रमित हुए है। 

बिल्हा और बिलासपुर में पाए गए 6-6 मरीज

                बिलासपुर शहर और बिल्हा क्षेत्र में मरीजों की कुल संख्या 12 है। इसमें 6 मरीज बिल्हा के और 6 मरीज बिलासपुर शहर से हैं। बिल्हा के 76 वर्षीय बुजुर्ग को एम्स रायपुर में भर्ती किया गया है। जबकि अन्य सभी 11 मरीजों का कोविड 19 अस्पताल में इलाज चल रहा है। पाए गए सभी मरीज सम्पर्क से प्रभावित हुए है।

 महिला और पुरूष मरीजों की संख्या

               जिले में पाए गए कुल 21 में से 10 मरीज महिला है। जबकि पुरूष मरीजों की संख्या 11 है। सर्वाधिक महिला मरीजों की संख्या बिल्हा चार है। जबकि मस्तूरी और बिलासपुर शहर में महिला मरीजों की संख्या 6 और पुरूष मरीजों की संख्या 06 है।

         

close