वालीवुड शोमैन..राजकपूर के बेटे राजीव का निधन..बड़े भाई के घर में तोड़ा दम.. रामतेरी गंगा मैली से मिली थी पहचान

Editor
2 Min Read

न्यूज डेस्क—  मशहूर शो मेन राजकपूर के तीसरे बेटे अभिनेता, निर्माता और निर्देशक राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। राजीव कपूर बॉलीवुड फ़िल्मों के शानदार अभिनेता रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के छोटे थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

         बालीवुड के शोमैन राजकपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का आज मुम्बई में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। इस बात की जानकारी ट्विवटर पर नीतू सिंह और बड़े भाई रणधीर कपूर ने दी है। 58 साल के राजीव कपूर रणधीर और ऋषि कपूर छोटे थे। राजीव कपूर का जन्म 25 अगस्त 1962 मेंं राजकपूर और कृष्णा कपूर के यहां हुआ था।

           बताते चलें कि कोरोना काल के दौरान 29 अप्रैल को बड़े भाई ऋषी कपूर की मौत कैंसर से हुई है।

 
 

             राजीव कपूर राज कपूर के ऐसे इकलौते बेटे थे जिनोहने शोमैन राज कपूर के अस्सिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। 

 

           राजीव कपूर ने कुल 13  फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी पहचान सुपर डुपर हिट राम तेरी गंगा मैली’ फ़िल्म से मिली।इस फिल्म में राजीव कपूर की अभिनेत्री मंदाकिनी थी। राजीव कपूर पत्नी से अनबन के बाद अकेले पुणें रहते थे। लाकडाउन के दौरान अपने बड़े भाई रणधीर कपूर के साथ चैम्बुर में रहते थे। 

           राजीव ने बतौर निर्देशक ‘प्रेम ग्रन्थ’ फ़िल्म बनाई है।

close