LOCKDOWN-कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन

Shri Mi
1 Min Read

औरंगाबाद।महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक प्रतिदिन आंशिक लॉकडाउन रहेगा।शनिवार और रविवार को हालांकि पूरी तरह से लॉकडाउन लागू होगा। जिलाधिकारी सुनील चव्हाण, पुलिस आयुक्त निखिल गुप्ता, नगर निगम प्रशासक आस्तिक कुमार पांडे, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मोक्षदा पाटिल ने जनता से सहयोग की अपील की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

गुरुवार रात से बाजार बंद करने के लिए पुलिस प्रशासन और राजस्व और नगर निगम प्रशासन तैयार है। कोरोना वायरस की जांच के लिए चलता-फिरता दल बनाया गया है।आवश्यक सामान जैसे दूध, अनाज, सब्जी की दुकानें रात नौ बजे तक खुली रहेंगी। बाजार में भीड़ नहीं लगाने और मास्क पहनने की अपील की गयी है। दवा की दुकान, अस्पताल, औषधालय, पेट्रोल पंप, औद्योगिक परिसर, निर्माण, श्रम कार्य जारी रहेंगे।गुरुवार से सात दिन के लिए जाधववाड़ी मंडी बंद रहेगी। नीलामी दुकानें, अनाज की दुकानें दिन के दौरान खुली रहेंगी। स्कूल, कॉलेज, शिक्षण कक्षाएं, प्रशिक्षण संस्थान, इसी तरह के अन्य संस्थान आंशिक बंद के दौरान बंद रहेंगे। इस दौरान सभी प्रकार के धार्मिक समारोहों, राजनीतिक समारोहों, रैलियों, जुलूसों, आंदोलन, मार्च और सामाजिक आयोजनों पर भी प्रतिबंध रहेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close