कुम्हारी मंडल युवा मोर्चा कार्यसमिति भंग, नोटिस जारी

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर। Kumhari Mandal Yuva Morcha Working Committee dissolved: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भाजयुमो कुम्हारी मंडल की पूरी कार्यसमिति को भंग कर दिया है। वहीं नया जिला सक्ती के भाजपा नेता संजय कश्यप (BJP Sanjay Kashyap) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भाजयुमो कुम्हारी मंडल की शिकायत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को लगातार मिल रही थी। जिसके बाद कुम्हारी मंडल भाजयुमो कार्यसमिति को भंग कर दिया गया है। इसके लिए भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप (Kedar Kashyap) ने आदेश जारी किया है।

सक्ती के भाजपा नेता संजय कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संजय कश्यप के खिलाफ मंडल महामंत्री के साथ हाथापाई और व्हाटसएप ग्रुप में अभद्र टिप्पणी करने की शिकायत मिली है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close