IMD Alert-भीषण गर्मी का प्रकोप,अब इन राज्यों में होगी तेज बारिश,जाने पूर्वानुमान

Chief Editor
3 Min Read

IMD Alert, Aaj ka Mausam/ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी लोगों की मुसीबत बनी हुई है। सूरज आग के गोले की तरह चमक रहा है, जिससे तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात इतने बदतर है कि जीना ही दुश्वार हो गया है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी गर्मी ने लोगों को रुलाकर रख दिया है। एक बार फिर अब देश के तमाम हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आज आंधी के साथ बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान में कुछ गिरावट हुई, लेकिन थोड़ी देर बाद भी पारा चढ़ गया। दूसरी ओर राहत की बात है कि जून के प्रथम सप्ताह में मानसून केरल के रास्ते देश में प्रवेश कर सकता है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में आंधी के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

आईएमडी के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज काफी बिगड़ सकता है, जिसके लिए चेतावनी जारी कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान के कई इलाकों में आंधी गरज के साथ बूंदाबांदी होने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 23 मई से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।

साथ ही मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, में 22 मई को मामूली बारिश के साथ आंधी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा एक हफ्ते तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। सप्ताहभर मौसम महाराष्ट्र में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक इजाफा देखा जा सकता है।

आईएमडी के अनुसार नॉर्थवेस्ट और सेंट्रल इंडिया में आगामी 48 घंटे के बीच तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही 20 से 23 मई के बीच दक्षिणी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

साथ ही बिहार, झारखंड, ओडिशा, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु में भी तापमान बढ़ने वाला है, जिससे चिलचिलाती गर्मी जीना हराम कर सकते है।

close