बिलासपुर—जिला महिला कांग्रेस नेत्रियों ने भाजपा नेत्री पर कानूनी कार्रवाई की मांंग की है। राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत की है। कांग्रेस नेत्रियों ने बताया कि भाजपा नेत्री के बयान से ना केवल आदिवासी बल्कि महिला समाज अपमानित महसूस कर रहा है।
मालूम हो कि एक परिचर्चा के दौरान महिला भाजपा नेता विश्वदिनी पाण्डेय ने कहा कि जशपुर और सरगुजा की आदिवासी महिलाएं रोजी रोटी के लिए देह व्यापार करती हैं। जिसे लेकर प्रदेश के सभी दलों ने आलोचना की है।
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शशि देवांगन, सचिव तरूणा शर्मा, शोभा, वाईला सिंग, अफरोज खान, सावित्री, सीमा , मंजू त्रिपाठी, अंबालिका साहू चित्रलेखा कांसकर ने बताया कि भाजपा नेत्री के बयान से आदिवासी और सभ्य समाज लज्जित हुआ है। एक जिम्मेदार महिला ने बड़ी ही सहजता से वह कह दिया जिसे वह खुद नहीं पसंंद करना चाहेंगी। भाजापा नेत्रियों ने बताया कि आज हमने राज्यपाल के नाम पत्र लिखकर भाजपा नेत्री के खिलाफ सख्त कदम उठाने को कहा है। कांग्रेस नेत्रियों ने श्रीमती पाण्डेय को महिलाओं से सार्वजनिक माफी मांगने को भी कहा है।
कांग्रेस नेत्रियों ने बताया कि यदि भाजपा महिला नेत्री के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होती है तो वे लोग उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे।