बिछड़ी बच्ची को डायल 112 ने मिलाया…शराब दुकान के सामने रो रही थी लड़की…तखतपुर में रहते हैं माता पिता

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—बिलासपुर पुलिस को डायल 112 के सहयोग से एक बिछड़ी बच्ची को उसके माता पिता और परिजनों से मिलवाने में सफलता मिली है। मामला तारबाहर थाने की है। बच्ची अपने माता पिता से बिछड़कर व्यापार विहार स्थित शराब दुकान के रोते हुए पायी गयी। बाद में पुलिस के सहयोग से बच्ची को माता पिता से मिलवा दिया गया।
                   एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे तारबाहर डायल  112 टीम को खबर मिली कि एक बच्ची अपने माता पिता से बिछड़ गयी है। बच्ची व्यापार स्थित शराब दुकान के सामने खड़ी रो रही है। जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गयी। टीम को लड़की ने बताया कि उसका नाम स्नेहा साहू उम्र 7 वर्ष है। पिता का नाम राम अवतार साहू है। वह जरेली पुलिस थाना  तखतपुर की रहने वाली है।
                        स्नेहा साहू को डायल 112 के वाहन से तत्काल थाना तारबाहर लाया गया। थाना लाने के बाद घटना की जानकारी लड़की के परिवार वालो को दी गयी। सूचना मिलते ही लड़की का पिता राम अवतार माँ सुशीला साहू और दादी सौहोद्रा बाई थाना पहुंच गयी। पूछताछ के बाद स्नेहा को उसके परिजनों के हवाले किया गया।
close