Bikini Viral-बिकनी पहने मेट्रो में सफ़र करती लड़की की फोटो वायरल, सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे रिएक्शन

Shri Mi
4 Min Read

Bikini Viral-सोशल मीडिया पर एक लड़की की फोटो और वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें लड़की बिकनी(Bikini) पहने मेट्रो में सफ़र करती नजर आ रही है। लड़की की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह अलग-अलग रंग की बिकनी(Bikini) पहनी हुई नजर आ रही है। यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस तस्वीर को शेयर कर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिकनी पहने सफ़र करती लड़की का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो में बिकनी पहने सफर कर रही एक लड़की का वीडियो सामने आया। इस पर लोगों ने तंज कसते हुए नाराजगी व्यक्त की। अब एक और तस्वीर भी सामने आई है जिममें लड़की अलग रंग की बिकनी पहने हुए नजर आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि लड़की इस तरह की बिकनी पहनकर कई बार दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर चुकी है। लड़की ने शरीर ढकने के लिए नाम मात्र के लिए कपड़े पहनी हुई है। पहले वीडियो में लड़की सीट पर बैठकर खुद को बैग से छिपाए नजर आई, इसके बाद वह उठकर चली गई। अन्य तस्वीर में वह मेट्रो में खड़े होकर यात्रा करती नजर आ रही है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

@barkhatrehan16 यूजर ने लिखा कि अगर यह महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है, तो अफसोस हमारी युवा पीढ़ी की लड़कियां ऐसे सशक्तिकरण का शिकार हो सकती हैं और यही तो बेशर्म नारीवादी चाहती हैं। मैं इसे कल्चरल नरसंहार कहूँगी। @Minakshishriyan यूजर ने लिखा कि स्वतंत्रता, आधुनिकता के नाम पर ये सब? क्या टिप्पणी करें, समझ नहीं आ रहा। @IAbhay_Pratap यूजर ने लिखा कि अगर मैं कुछ कहूंगा तो कहा जाएगा कि मेरी सोच छोटी है। फिर भी इतना जरूर कहूंगा कि ये स्वतंत्रता नहीं है बल्कि मानसिक पागलपन है, बेहूदगी है। सो कॉल्ड फेमिनिस्ट मुझे गालियां दी सकती हैं लेकिन सच यही है।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि महिला आयोग को लड़की का वीडियो शेयर करने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए, दिल्ली मेट्रो में वीडियो बनाने पर रोक है, वीडियों कैसे बनाई गई, दिल्ली मेट्रो को इसकी जांच करनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जिस तरह ये लड़की यात्रा कर रही है, क्या आदमियों को भी इस तरह यात्रा करने दिया जायेगा। कई लोगों ने सवाल उठाया है कि अंडरवियर पहनकर टॉयलेट जाने पर भाजपा विधायक पर केस हुआ था, क्या इस लड़की पर कार्रवाई होगी?

बता दें कि वीडियो कब का है, लड़की कौन है, इससे जुड़ी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन लड़की के बिकनी पहनकर मेट्रो में सफ़र करने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस पर सवाल पूछ रहे हैं कि क्या इस तरह आदमी भी कम कपड़ों में सफ़र कर सकते हैं? वहीं कुछ लोगों ने वीडियो शेयर करने वालों पर कार्रवाई की भी मांग की है।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close