Bollywood News: दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘लल्लू की लैला’ 100 मिलियन क्लब में शामिल

Shri Mi
2 Min Read

Bollywood News।मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की फिल्म लल्लू की लैला 100 मिलियन क्लब में शामिल हो गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गयी भोजपुरी फिल्म ‘लल्लू की लैला’ को दर्शकों का अपार प्यार मिला है और इस फ़िल्म को 100 मिलियन से अधिक व्यूज का प्यार मिला है। इस फ़िल्म में निरहुआ और आम्रपाली के साथ यामिनी सिंह की भी अहम भूमिका है।

उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड चैनल के बैनर तले निर्मित एवं वर्ल्डवाइड चैनल एवं जीतेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत फ़िल्म ‘लल्लू की लैला’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक सुशील कुमार उपाध्याय हैं। सह निर्माता सुशील सिंह और प्रकाश जैस हैं। कार्यकारी निर्माता इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) हैं।

लेखक संजय राय, डीओपी आरआर प्रिंस, संगीतकार मधुकर आनंद, गीतकार आज़ाद सिंह, संतोष पुरी और संदीप साजन, एक्शन मास्टर दिलीप यादव, कोरियोग्राफर राम देवन, कानू मुखर्जी, दिलीप मिस्त्री, एडीटर गुरजंट सिंह, आर्ट डायरेक्टर मनीष शिर्के और नज़ीर शेख हैं।

इस फ़िल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, यामिनी सिंह, कनक पांडेय, सुशील सिंह, संजय पांडेय, प्रकाश जैस, देव सिंह, बीआईबी बिजेंदर सिंह, जे नीलम, रीना रानी, दीपक सिन्हा, इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) की अहम भूमिका है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close