सिलदहा में बच्चों के बीच पहुंचे जनप्रतिनिधि…बच्चों को खिलाया पौष्टिक आहार…अधिकारियों ने भी लिया न्योता भोज का आनन्द

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—प्रधानमंत्री पोषण शक्ति  कार्यक्रम  में सामुदायिक सहभागिता के तहत न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन कोटा विकाखंड के सिलदहा माध्यमिक स्कूल किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।  सभी बच्चों को ना केवल खाना परोसा। बल्कि अपने हाथ से खिलाकर खुशी भी जाहिर किया है। बच्चो ने भी स्वादिष्ट भोजन का आनंद जमकर लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत माध्यमिक. विद्यालय सिलदहा में आयोजित न्योता भोज में बच्चों को दाल ,चावल,खीर, पूड़ी, सलाद, चटनी और फल परोसा गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, तम्बोली समेत  शिक्षकगण , विद्यालय के प्रधानपाठक और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सबी ने नन्हें बच्चों को अपने हाथों से खाना खिलाया। साथ ही पंगल में बैठकर पौष्टिक और स्वादिष्ट न्योता भोज का आनंद भी लिया।  कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानपाठक एस.के.छत्रवाणी की सुपुत्री रजनी छत्रवाणी के जन्मदिवस पर आयोजित किया गया।

        इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद विकासखंड सहायक  शिक्षा अधिकारी  नवनीत तंबोली ने खुशी जाहिर किया। उन्होने कहा कि न्योता भोज में पौष्टिक, स्वादिष्ट एवं गर्म भोजन मिलने से बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से पुष्ट होंगे।  योजना के तहत लोगों और संगठनों से विशेष मौके जैसे राष्ट्रीय पर्व, त्योहार, जन्मदिन या विवाह वर्षगांठ पर स्कूली बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।

           न्योता भोज कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नवनीत तंबोली ,ग्राम सरपंच पुरुषोत्तम बिरको, उप सरपंच बिरसवा राम बिरको , अनिता बिरको ,शाला प्रबंधन समिति के भुवनेश्वरी श्यामले, सरजू , विद्यालय के प्रधान पाठक शिव कुमार छत्रवाणी, शिक्षक राजेंद्र गंधर्व, सुरेश राज , राजेश्वर गहवई,कुमारी नीतू श्यामले, करुणा श्यामले, चंद्रकांत मांडवा,  हरीश जायसवाल, शैक्षिक समन्वयक विजय सोनी, रमेश साहू, भागीरथी श्यामले ,पत्रकार महेश सूर्यवंशी,समेत जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

close