सीएम आवास की मरम्मत के लिए करोड़ों रुपए खर्च करने पर BJP ने CBI जांच की मांग की

Shri Mi
2 Min Read

नई दिल्ली। BJP ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास की मरम्मत पर प्रतिवर्ष औसतन 8.5 करोड़ रुपए खर्च होने पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री आवास में छोटी-मोटी मरम्मत, नवीकरण, प्लंबर कार्यों की आड़ में भ्रष्टाचार और सार्वजनिक धन का दुरुपयोग अरविंद केजरीवाल सरकार का पर्याय बन गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि एक आरटीआई में हुए खुलासे से जानकर हैरानी हुई है कि 2015 से 2022 के बीच 8 वर्षों में सीएम केजरीवाल के आवास में छोटे-मोटे सिविल वर्क, सेनेटरी, प्लंबिंग, बढ़ईगीरी आदि के काम पर प्रति वर्ष औसतन 8.5 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

सचदेवा ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि एक तरफ अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास परिसर में नगर निगम की अनुमति के बिना नए बंगले के निर्माण पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि, पुराने बंगले की छोटी-मोटी मरम्मत पर 8 साल में 29.56 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि सीएम आवास परिसर में नए निर्माण और मरम्मत, नवीकरण पर 80 करोड़ से अधिक खर्च करने वाले पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की सीबीआई जांच आवश्यक है।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close